फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   overweight is reason of 13 types of cancer in your body

रिसर्चः वजन बढ़ने का मतलब मोटा होना नहीं है, इसका कनेक्शन है 13 प्रकार के कैंसर से

Tue, 05 Feb 2019 04:27 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 05 Feb 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
overweight is reason of 13 types of cancer in your body
अगर आपका वजन ज्यादा है तो इसका मतलब सिर्फ मोटा होना नहीं है बल्कि कई खतरनाक बीमारियों को बुलावा देना है - फोटो : social media

अगर आपका वजन ज्यादा है तो इसका मतलब सिर्फ मोटा होना नहीं है बल्कि कई खतरनाक बीमारियों को बुलावा देना है। कुछ लोग मोटे होते हैं जो अक्सर ये कहते नजर आते हैं कि हम खाते -पीते घर से हैं। यदि आप भी ऐसा सोचने वाले हैं सावधान हो जाएं क्योंकि आपका मोटापा कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन रहा है। दरअसल, मोटापे का कनेक्शन फैट सेल्स से होता है। जितनी तेजी से आपके शरीर में फैट सेल्स बढ़ने शुरू होते हैं उतने ही तेजी से आपके शरीर में इंसुलिन भी बढ़ने शुरू हो जाते हैं और अगर ऐसा हो रहा है तो समझ लीजिए कि यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का यह संकेत है। 

विज्ञापन

हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटापे से कई खतरनाक बीमारियां होती है

overweight is reason of 13 types of cancer in your body

हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटापे से कई खतरनाक बीमारियां होती है। खासतौर पर कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैंसर का खतरा मोटापे से 40 प्रतिशत ज्यादा बढ़ गया है और अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको एक नहीं  करीब 13 प्रकार के कैंसर होने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

overweight is reason of 13 types of cancer in your body
sf

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) की एक स्टडी के मुताबिक यह बताय गया है कि रिसर्च में करीब 60 लोगों की जांच की गई जिनमें मोटापे की वजह से 13 अलग-अलग तरह के कैंसर पाए गए हैं। जैसे-  ब्रेन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, थायरॉइड कैंसर, गॉल ब्लाडर कैंसर, पेट का कैंसर, लिवर कैंसर, पैनक्रियाज कैंसर, कोलोन कैंसर, यूट्रस कैंसर, ओवरीज कैंसर आदि इसके अलावा जो लोग स्मोकिंग करते हैं उन्हें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा ज्यादा होती है। 

विज्ञापन

आपको बता दें शरीर में दिन- प्रतिदिन बढ़ता मोटापा आपके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है

overweight is reason of 13 types of cancer in your body

आपको बता दें शरीर में दिन- प्रतिदिन बढ़ता मोटापा आपके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। मोटापे से हमारे देश में ना जाने कितने लोगों कि मौत हो गई है। लोग चाहकर भी अपने मोटापे को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। लोग खुद को स्मार्ट दिखाने के लिए ज्यादातर बाहरी खाने का सेवन करते हैं। घर पर पका हुआ खाना उन्हें कम पसंद आता है बाहरी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जो मोटापे का बहुत बड़ा वजह बनता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed