फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   New Study suggests music listening near bedtime can be disruptive to sleep

अध्ययन में दावा: सोने से पहले न सुनें संगीत, नींद में डाल सकता है खलल

Sun, 13 Jun 2021 01:18 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 01:18 PM IST
सार

  • अध्ययन के मुताबिक, सोते समय हमारे मस्तिष्क में संगीत की प्रक्रिया उस समय भी चलती रहती है, जब वो बंद होता है। 
  • अध्ययन के नतीजों को 'साइकोलॉजिकल साइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
New Study suggests music listening near bedtime can be disruptive to sleep
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

संगीत सुनना किसे नहीं पसंद। हालांकि ये अलग बात है कि कुछ लोगों को नए गाने पसंद आते हैं तो कुछ लोगों को पुराने, ये अपनी-अपनी पसंद की बात है। अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वे तनाव दूर करने के लिए रात में गाने सुनते हैं और कुछ रात में गाना सुनते-सुनते सो जाते हैं। अब एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि सोने के समय के करीब संगीत सुनना नींद के लिए हानिकारक हो सकता है, यानी संगीत आपकी नींद में खलल डाल सकता है। इस अध्ययन के नतीजों को 'साइकोलॉजिकल साइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, नींद पर रिसर्च करने वाले अमेरिकी की बायलर यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल स्कलिन ने यह जानने के लिए अध्ययन किया कि नींद पर संगीत का किस तरह का असर पड़ सकता है। चूंकि एक रात उनकी नींद अचानक रात में खुल गई थी, तो उनके मस्तिष्क में संगीत का वही धुन बज रहा था, जो उन्होंने सोने से पहले सुना था। इसके बाद ही उन्होंने सोचा कि क्यों न इसपर शोध किया जाए। 
विज्ञापन


प्रोफेसर स्कलिन कहते हैं, 'सभी जानते हैं कि संगीत सुनने से अच्छा महसूस होता है। खासकर किशोर और युवा वयस्क तो नियमित रूप से सोते समय संगीत सुनते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सोने की कोशिश के दौरान भी मस्तिष्क में संगीत चलता रहता है। इससे नींद के खराब होने की संभावना रहती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोते समय हमारे मस्तिष्क में संगीत की प्रक्रिया उस समय भी चलती रहती है, जब वो बंद होता है। एक सर्वे और प्रयोगशाला में परीक्षण के आधार पर वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे। अध्ययन में 50 लोगों को शामिल किया गया था। अध्ययन के तहत उन्हें सोने से पहले कई तरह के संगीत सुनाए गए और उससे नींद पर होने वाले प्रभावों का आकलन किया गया। 

उन्होंने कहा कि लगभग सभी लोग यही सोचते हैं कि संगीत उनकी नींद में सुधार करता है, लेकिन अध्ययन के दौरान हमने पाया कि जो लोग अधिक संगीत सुनते हैं, उनकी नींद और भी बदतर हो सकती है। वह कहते हैं कि संगीत सुनने का समय भी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सोने से पहले संगीत न सुनने का प्रयास करें। 


स्रोत और संदर्भ:   
Bedtime Music, Involuntary Musical Imagery, and Sleep 
https://journals.sagepub.com/doi/10.1177/0956797621989724 

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'साइकोलॉजिकल साइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed