फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Most common rainy season diseases

ध्यान ना रखा तो बरसात के मौसम हो सकती हैं ये बीमारियां

Tue, 07 Jul 2015 06:08 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
Most common rainy season diseases

बरसात के मौसम में गंदे पानी और विषैले खाद्य पदार्थों के कारण बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वातावरण में नमी के बढ़ने से वायरस, फंगस एव बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन


हाइपोथर्मिया इस मौसम की सबसे सामान्य बीमारी है। इसमें ज्यादा देर तक भीगने के बाद शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाता है। इससे ठंड लगने लगती है, खून का प्रवाह कम होने लगता है तथा हृदय की गति बढ़ जाती है। इसके अलावा कंपकपी, सर्दी, खांसी, जुकाम-बुखार आदि बीमारियां भी हो जाती हैं।

विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों का प्रकोप

Most common rainy season diseases

इस मौसम में गंदे पानी के कारण होने वाली संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी रहता है। सबसे ज्यादा खतरा हेपेटाइटिस-ई यानी पीलिया और टायफाइड का होता है। इसके अलावा डायरिया, पेचिश, दस्त लगना, आंतों में इंफेक्शन आदि भी इस सीजन की आम बीमारियां हैं।

इन बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय साफ पानी है। बरसात में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। इस कारण मच्छर, मक्खियों के पनपने का दौर शुरू होता है, जिनसे मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

चिकुनगुनिया

Most common rainy season diseases

बरसात का मौसम आते ही चिकुनगुनिया का हमला भी होने लगता है। यह वायरस से होने वाली बीमारी है, जिसके लक्षण डेंगू बुखार जैसे ही होते हैं। यह बीमारी मच्छर जनित है।

इसमें जोड़ों के दर्द के साथ अचानक बुखार, मितली, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द के साथ सूजन बढ़ने लगती है। दमा के मरीजों को तो खास सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में सांस फूलने या खांसी आने जैसी समस्या आम है।

विज्ञापन

स्किन इंफेक्शन का खतरा

Most common rainy season diseases

सड़कों पर गंदा पानी भरने या गंदे पानी के सेवन से इस मौसम में स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जात है। मसलन, फोड़े-फुंसी, दाद-खुजली आदि। इस मौसम की एक सामान्य बीमारी है लेप्टोस्पायरोसिस, जो कि चूहे के कारण फैलती है।

इसके अलावा गीले खेतों में काम करने, गंदे पानी में भीगने, पालतू जानवर आदि के संपर्क में आने से भी इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में मधुमेह रोगियों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

कहीं भी बाहर जाने से फिसलने से चोट लगने का खतरा रहता है। ऐसे में घाव भरने में समय लगता है। इसलिए, बरसात के मौसम में लगी चोट आपके लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है। दूसरा, जख्म में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed