फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   know Facts about Ghee related to Cholesterol

देसी घी से नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, जानें रिसर्च क्यों मानती है इसे 'अमृत'

Thu, 03 Jan 2019 04:49 PM IST
Advertorial Published by: कशिश मिश्रा Updated Thu, 03 Jan 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
know Facts about Ghee related to Cholesterol
देश के घी के ये Facts जानकर हैरान रह जाएंगे आप - फोटो : डेमो

देसी घी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? मेट्रो सिटीज में बिना फैक्ट्स को जाने एक आम धारणा बन गई है कि देसी घी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी अच्छी हेल्थ का राज खोलते हुए बताया कि वह देसी घी खाना कभी नहीं छोड़ती हैं। उनकी दादी कृष्णा राज भी हमेशा देसी घी खाती थीं और उन्होंने बड़ा ही स्वस्थ्य जीवन जिया।  खैर, करीना कपूर की बात छोड़ देते हैं और फैक्ट्स पर बात करते हैं। देशी घी पर हुई कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इससे खून और आंतों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि देसी घी से Bilarias Lipid का स्राव बढ़ जाता है। 

विज्ञापन

देसी घी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में देसी घी जरूर लें और अगर यह गाय का देशी घी हो तो बहुत अच्छा। हां, इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा न हो।देसी घी का संतुलित इस्तेमाल ही करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देसी घी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। देसी घी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने से हार्ट सही तरीके से काम करता है और दिल से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।  देसी घी में विटामिन K-2 की भी मात्रा होती है। यह विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। 

विज्ञापन

नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) की रिपोर्ट में भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया कि देसी घी न केवल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है बल्कि इससे कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रिपोर्ट में डॉक्टर विनोद कंसल ने बताया कि गाय के देसी घी से कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड (CLA) का नैचुरल सोर्स है, जिसके कई फायदे हैं।

बिड़ला आयुर्वेद के मेडिकल कंसल्टेंट डॉक्टर वृंदा लोटलिकर के मुताबिक, देसी घी ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स का नैचुरल सोर्स है, जो LDL (low-density lipoprotein) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। गाय का देसी घी एंटी-ऑक्सीडेंट होता है।  

(Advertorial)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed