{"_id":"5a5dae634f1c1b74268b49f3","slug":"know-about-the-part-of-the-brain-which-is-known-as-cpu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए दिमाग के उस हिस्से के बारे में, जिसे शारीरिक कंप्यूटर का CPU कहते हैं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानिए दिमाग के उस हिस्से के बारे में, जिसे शारीरिक कंप्यूटर का CPU कहते हैं
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
brain CPU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. गोपाल कालरा के मुताबिक, कंप्यूटर का सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) होता है, वैसे ही आपके मस्तिष्क का एक छोटा भाग 'सेरीबेलम' होता है, जो प्रकृति निर्मित एक विलक्षण सीपीयू का काम करता है। सेरीबेलम में सूक्ष्मदर्शी यंत्र से देखने पर एक्सोंस और डेंड्राइट्स के इलेक्ट्रॉन सर्किट का जाल नजर आता है।
सी.पी.यू. में सिलिकोन की माइक्रो चिप्स होती हैं, वैसी ही सेरीबेलम की हर कोशिका होती है। इसमें प्रकृति द्वारा इलेक्ट्रॉन सर्किट अंकित करोड़ों ऐसी कोशिका चिप्स होती हैं। सी.पी.यू. में कंट्रोल यूनिट, एरिथमेंटिक लॉजिक यूनिट और मेमोरी यूनिट होते हैं, वैसे ही सेरीबेलम में मेमोरी यूनिट्स होते हैं। संक्षिप्त मेमोरी, बहुआयामी विस्तृत मेमोरी, अल्पकालिक और दीर्घकालिक मेमोरी सब। और लॉजिकल यूनिट भी केवल एरिथमेंटिक ही नहीं, एक बहुआयामी लॉजिकल यूनिट होता है।

कंप्यूटर में संकेत या सूचना भेजने या उससे लेने के लिए इनपुट-आउटपुट डिवाइसेज होती हैं, वैसी ही सेरीबेलम में होती हैं, की-बोर्ड, टच-स्क्रीन, ऑडियो-वीडियो के समकक्ष इंद्रियों से स्पर्श, श्रवण, गंध, दृष्टि, स्वाद की सूचनाएं सेरीबेलम प्राप्त करता है।
ह ही नहीं, सेरीबेलम मांसपेशियों की हर कोशिका, जोड़ों के हर तंतु और कान में स्थित सेमीसरक्यूलर केनाल्स से शारीरिक अवस्था की सूचनाएं सतत प्राप्त करता है। सेरीब्रम से कौन सी मांसपेशियों को काम करने के आदेश भेजे जा रहे हैं, इसकी अग्रिम सूचना भी सेरीबेलम को दी जाती है।

प्राप्त सूचनाओं का तत्काल विश्लेषण सेरीबेलम के लॉजिकल यूनिट में होता है। उसी के अनुरूप मांसपेशियों को उचित समन्वय से कार्य करने के संकेत भेजे जाते हैं। मांसपेशियों को सिकुड़ने के संकेत तो सीधे अग्र मस्तिष्क 'सेरीब्रम' से आते हैं, लेकिन किसी निश्चित कार्य को करने के लिए कौन-कौन सी मांसपेशियां किस क्रम से भाग लेंगी, कितनी शक्ति से भाग लेंगी, कौन सहयोग करेगी, यह समन्वय सेरीबेलम करता है।
कार्यरत हर मांसपेशी अपनी स्थिति की सूचना पल-पल सेरीबेलम को भेजती है और उसके द्वारा नियंत्रित होती है। सीखे हुए सभी कार्य जैसे- चलना, बोलना, लिखना आदि का व्यवस्थित क्रियान्वयन व संचालन सेरीबेलम ही करता है।