फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Johnson & Johnson Covid 19 vaccine could cause paralysis Guillain Barre Syndrome FDA warns

नया खतरा: ये अमेरिकी वैक्सीन लगवाने से हो सकती है गंभीर बीमारी, एफडीए ने जारी की चेतावनी

Tue, 13 Jul 2021 01:39 PM IST
सोनू शर्मा पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Jul 2021 01:39 PM IST
सार

एफडीए और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी ने जॉनसन एंड जॉनसन टीके की पहली खुराक ले चुके करीब 100 लोगों में बीमारी पैदा होने की खबरों की समीक्षा की। इनमें से तकरीबन सभी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी और एक व्यक्ति की तो मौत भी हो गई। 

विज्ञापन
Johnson & Johnson Covid 19 vaccine could cause paralysis Guillain Barre Syndrome FDA warns
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

दुनियाभर में अब तक करोड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत और अमेरिका में तो काफी तेजी से टीकाकरण का काम चल रहा है। इस बीच अमेरिका की नियामक संस्था खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को दुर्लभ और संभावित खतरनाक तंत्रिका संबंधी रोग के जोखिम से संबद्ध होने की एक नई चेतावनी जारी की है। हालांकि साथ ही एफडीए ने ये भी कहा है कि यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि जॉनसन एंड जॉनसन का टीका इस तरह की समस्या पैदा करता है। 

विज्ञापन


एफडीए ने जो नई चेतावनी जारी की है, उसमें बताया है कि प्रतिरक्षा तंत्र संबंधी बीमारी गुलियन बेरी सिंड्रोम मांसपेशियों में कमजोरी और कभी-कभी पक्षाघात का भी कारण बन सकती है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की खुराक लेने वालों पर 'इसका बहुत मामूली असर पड़ने का जोखिम' होने की बात कही है। 
विज्ञापन


एफडीए ने बताया कि यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब एफडीए और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी ने जॉनसन एंड जॉनसन टीके की पहली खुराक ले चुके करीब 100 लोगों में बीमारी पैदा होने की खबरों की समीक्षा की। इनमें से तकरीबन सभी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी और एक व्यक्ति की तो मौत भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीसी के मुताबिक, गुलियन बेरी सिंड्रोम तब होता है, तब शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र गलती से अपनी ही तंत्रिका कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और कभी-कभी पक्षाघात (लकवा) की स्थिति भी पैदा हो जाती है। हालांकि लकवे की स्थिति आमतौर पर अस्थायी होती है। आपको बता दें कि हर साल करीब 3,000 से 6,000 लोगों में यह बीमारी होती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह एफडीए और दुनिया के अन्य स्वास्थ्य नियामकों के साथ इस रिपोर्ट पर चर्चा कर रही है। वही, सीडीसी ने कहा कि वह अगली बैठक में अपनी समिति को बाहरी टीका विशेषज्ञों से इस मुद्दे पर समीक्षा कराने के लिए कहेगा। इस बीच अमेरिकी सरकार ने कहा है कि देश में अधिकतर फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन का ही इस्तेमाल हुआ है और इसकी 32 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, लेकिन इनसे बीमारी का कोई खतरा सामने नहीं आया है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लेने वाले लोगों की पर्ची में गुलियन बेरी सिंड्रोम से संबंधित चेतावनी को शामिल किया गया है। कहा गया है कि यह टीका लेने वालों में अगर इस प्रकार का कोई लक्षण दिखता है तो उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। 


स्रोत और संदर्भ:  
FACT SHEET FOR RECIPIENTS AND CAREGIVERS 
https://www.fda.gov/media/146305/download 

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिका की नियामक संस्था खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए द्वारा जारी की गई फैक्ट शीट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed