फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   instagram regular use is harmful for our health

दिन-रात इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, दिमाग पर ऐसे डालता है बुरा असर

Tue, 15 Jan 2019 01:55 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 15 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
instagram regular use is harmful for our health
आधुनिक समय में ज्यादातर युवा अपना किमती समय सोशल मीडिया पर बिताते नजर आते हैं - फोटो : social media

आधुनिक समय में ज्यादातर युवा अपना कीमती समय सोशल मीडिया पर बिताते नजर आते हैं। व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम इसके अलावा और भी कई सोशल साइट हैं, जिन पर स्टे्टस चेक करना फोटो शेयर करना और मैसेज भेजना उनके लाइफ का हिस्सा हो गया है। ऐसा देखकर यह महसूस होता है कि इसके बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक है। जो लोग लगातार इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं उन्हें शायद यह नहीं पता जाने-अनजाने वे कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। 

विज्ञापन

instagram regular use is harmful for our health
इंस्टाग्राम हमारे सेहत के लिए बहुत खतरनाक है - फोटो : social media

हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि इंस्टाग्राम हमारे सेहत के लिए बहुत खतरनाक है वहीं दूसरी नंबर पर स्नैपचैट है। इसके इस्तेमाल से हमारे मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसका ज्यादा प्रयोग युवाओं को डिप्रेशन, नींद ना आने जैसे कई खतरनाक बीमारियों का शिकार बना सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

instagram regular use is harmful for our health
ऐप्स के साकारात्मक और नाकारात्मक प्रभाव की रेटिंग हुई थी - फोटो : social media

दरअसल ऐप्स के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव की रेटिंग हुई थी, जिसमें सबसे खतरनाक इंस्टाग्राम को बताया गया है। इसमें सबसे खतरनाक बात यह हैं कि यह लड़कियों और महिलाओं के बॉडी शेप और सुंदरता के लिए इनसिक्योर बनाता है। 

विज्ञापन

instagram regular use is harmful for our health
इंस्टाग्राम पर युवा ज्यादातर तस्वीर लेते हैं - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर युवा ज्यादातर तस्वीरों को परफेक्ट दिखाने के लिए कई अलग-अलग तरह की कोशिश करते हैं। जिसे उन्हें फिल्टर करने में काफी वक्त लग  जाता है। लोग अपने निजी जीवन से बिल्कुल अलग हटकर सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। जिस वजह से कई बार घर में मतभेद हो जाता है। समय ऐसा हो गया है कि बच्चें मोबाइल पर इतना ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि मां बाप से उनका लगाव कम होते जा रहा है। लोग वास्तविक जीवन से ज्यादा काल्पनिक जीवन में जीना पसंद करने लगे हैं शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं हैं कि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाला समय में जीवन जीना बहुत कठिन हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed