फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   India faces surge in stomach flu in 2024 infectious disease worldwide latest news in hindi

Health Alert: संक्रामक बीमारियों की चपेट में दुनिया, पिछले साल भारत में इस बीमारी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड

Thu, 20 Feb 2025 01:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

बीमारी का पूर्वानुमान लगाने वाली एयरफिनिटी फर्म ने एक हालिया विश्लेषण में बताया कि कोरोना के बाद परिस्थितियों में काफी नकारात्मक रूप से परिवर्तन आया है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया कि साल 2024 में एक्यूट डायरिया डिजीज ने पिछले 15 साल के रिकार्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
India faces surge in stomach flu in 2024 infectious disease worldwide latest news in hindi
संक्रामक रोगों का बढ़ता खतरा - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

पिछले एक दशक के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि दुनिया के कई देश तेजी से गंभीर और संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। वहीं पिछला पांच साल और भी गंभीर चुनौतियां बढ़ाने वाला रहा है। साल 2019 के आखिरी के महीनों में शुरू हुई कोरोना महामारी ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधित जोखिमों को तो बढ़ाया ही, इसी के पैरेलल म्यूकोरमाइकोसिस, बर्ड फ्लू, नोरोवायरस सहित कई अन्य बीमारियों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को खूब प्रभावित किया।

विज्ञापन


बीमारी का पूर्वानुमान लगाने वाली एयरफिनिटी फर्म ने एक हालिया विश्लेषण में बताया कि कोरोना के बाद परिस्थितियों में काफी नकारात्मक रूप से परिवर्तन आ गया है। करीब 44 देशों में किए गए सर्वे में पाया गया कि कम से कम एक संक्रामक बीमारी महामारी से पहले की तुलना में दस गुना ज्यादा फैली है। हालिया रिपोर्ट्स में अमेरिका-भारत सहित कई देशों में तेजी से बढ़ रहे एच5एन1 संक्रमण (बर्ड फ्लू) को लेकर वैज्ञानिक अलर्ट कर रहे हैं, वहीं ब्रिटेन के कई हिस्सों में नोरोवायरस का संक्रमण भी तेजी से बढ़ा है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने सभी लोगों को इन संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय करते रहने और इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दिया है।

India faces surge in stomach flu in 2024 infectious disease worldwide latest news in hindi
भारत में स्टमक फ्लू के मामले 2024 - फोटो : Adobe stock photos

2024 में भारत में पेट के संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में बताया कि साल 2024 में एक्यूट डायरिया डिजीज ने पिछले 15 साल के रिकार्ड को तोड़ दिया। पिछले साल (2024 में) तीव्र दस्त रोग का प्रकोप रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो दुनियाभर में सबसे आम जीवाणु और वायरल बीमारियों की असामान्य वृद्धि को दर्शाता है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में 22 दिसंबर तक देशभर में  एक्यूट डायरियल डिजीज के 1,000 से अधिक प्रकोप दर्ज किए गए। 2009 के बाद से यह उच्चतम स्तर है। 

स्वास्थ्य विभाग ने देशभर में फूड पॉइजनिंग के 300 से अधिक प्रकोपों की भी सूचना दी, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है। 

India faces surge in stomach flu in 2024 infectious disease worldwide latest news in hindi
पेट में संक्रमण की समस्या - फोटो : Freepik.com

एक्यूट डायरियल डिजीज क्या है?

एक्यूटडायरियल डिजीज कई अलग-अलग कारकों के कारण हो सकता है। साल्मोनेला और विब्रियो पैराहेमोलिटिकस जैसे बैक्टीरिया और नोरोवायरस-रोटावायरस और एस्ट्रोवायरस जैसे वायरस के संक्रमण से ये बीमारी होती है। वैसे तो  सभी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं हालांकि बच्चों में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

तीव्र दस्त रोग से पीड़ित रोगियों में बार-बार पतला या पानी जैसा मल आने, उल्टी और बुखार की समस्या होती रहती है। यह रोग आमतौर पर हल्का होता है और अपने आप ठीक हो जाता है, हालांकि गंभीर मामलों में इसके कारण निर्जलीकरण और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

India faces surge in stomach flu in 2024 infectious disease worldwide latest news in hindi
एच5एन1 का बढ़ता संक्रमण - फोटो : Freepik.com

कई देशों में एच5एन1 का संक्रमण

विशेषज्ञों की टीम ने कहा, कोविड-19 महामारी के बाद दुनियाभर में कई बीमारियों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। महामारी के दौरान टीकाकरण में कमी और बदलते पर्यावरणीय कारकों के चलते पहले की तुलना में संक्रामक रोगों के मामले अब काफी ज्यादा देखे जा रहे हैं। 

भारत-अमेरिका सहित कई अन्य देश इन दिनों एच5एन1 जिसे बर्ड फ्लू भी कहा जाता है, इस रोग से प्रभावित हैं। बर्ड फ्लू को आमतौर पर मुर्गियों और कुछ पक्षियों में होने वाला संक्रमण माना जाता रहा था हालांकि अब न सिर्फ ये इंसानों को संक्रमित कर रहा है बल्कि इसके कारण कुछ लोगों की मौत भी हुई है। हाल ही में वायरस का एक नया वैरिएंट D1.1 देखा गया है जिसे कई मामलों में सेहत के लिए गंभीर और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। यहां पढ़िए पूरी खबर

India faces surge in stomach flu in 2024 infectious disease worldwide latest news in hindi
नोरोवायरस के मामले - फोटो : Freepik.com

नोरोवायरस का भी देखा जा रहा है प्रकोप

हालिया रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने ब्रिटेन के कई हिस्सों में नोरोवायरस के संक्रमण को लेकर भी अलर्ट किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, नोरावायरस के मामले ब्रिटेन में 116 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जिससे अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है। आयरलैंड में भी इसके मामले बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके तेजी से फैलने वाली बीमारी को रोकने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं। इंग्लैंड में एनएचएस पहले से ही उच्च संक्रमण दर को लेकर चिंता जताता रहा है। फरवरी की शुरुआत में प्रतिदिन औसतन 961 मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। कुछ मामलों में इस संक्रामक रोग के कारण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं भी देखी जा रही हैं।


---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed