फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   If you are going to take the corona vaccine do not forget to do waterless fasting

अलर्ट: कोरोना वैक्सीन लेने जा रही हैं तो भूलकर भी न करें निर्जला उपवास, हो सकता है नुकसान

Wed, 08 Sep 2021 04:49 PM IST
Swati sharma स्वाति शैवाल
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:49 PM IST
सार

हरतालिका का निर्जला व्रत, चतुर्थी का व्रत और फिर ऋषि पंचमी का फलाहार का व्रत। लगातार तीन दिन तक यह शरीर और मन दोनों की परीक्षा का होता है। 

विज्ञापन
If you are going to take the corona vaccine do not forget to do waterless fasting
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

आने वाले तीन दिन त्योहार और उपवास के होंगे। पहले हरतालिका तीज, फिर गणेश चतुर्थी और फिर ऋषि पंचमी। देश के कई स्थानों पर ये तीन दिन महिलाओं के उपवास के होते हैं। जाहिर है कि हरतालिका का निर्जला व्रत, चतुर्थी का व्रत और फिर ऋषि पंचमी का फलाहार का व्रत। लगातार तीन दिन तक यह शरीर और मन दोनों की परीक्षा का होता है। हालांकि व्रत-उपवास आस्था और श्रद्धा के प्रतीक होते हैं, लेकिन श्रद्धा और आस्था तब सार्थक हैं जब आप स्वस्थ रहकर पूजन और ध्यान कर सकें। ईश्वर भी अपनी संतान को दुख में रखकर पूजा अर्चना नहीं करवाना चाहता। इसलिए अगर आप इन तीनों दिन का व्रत रखती हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।  

विज्ञापन
  • कोरोना महामारी के मद्देनजर अभी देशभर में टीकाकरण यानी वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अगर आपने व्रत के एक दो दिन पहले ही वैक्सीन लिया है या व्रत वाले दिन लेने वाली हैं तो भूलकर भी उपवास न करें। हर सेंटर पर टीका लगाने से पहले पूछा जाता है कि आप खाली पेट तो नहीं हैं। इसका महत्व है। इसलिए खाली पेट रहने से बचें। 
  • विज्ञापन
  • वैक्सीनेशन के बाद यदि आपको बुखार या कमजोरी है तो भी उपवास न रखें
  • अगर आप गर्भवती हैं या बच्चे को स्तनपान करवा रही हैं तो कड़क उपवास से बचें
  • डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, कैंसर या ऐसी ही अन्य समस्याओं से ग्रसित महिलाओं को भी बहुत कड़क उपवास रखने से बचना चाहिए
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपको लगातार तीन दिनों के व्रत करने भी हैं तो कोशिश करें कि एक दिन एक समय का भोजन और बाकी दो दिन फल, सूखे मेवे, दूध आदि लें। मिठाई, साबूदाना खिचड़ी जैसी गरिष्ठ चीजों के सेवन से बचें
  • आप जो भी दवाइयां नियमित ले रही हैं उनका सेवन बिना नागा करें। खासकर डायबिटीज और हाई बीपी की गोलियां
  • कोरोना से उबरने के तुंरत बाद भी कड़क उपवास न करें। इस समय आपके शरीर को पौष्टिक भोजन की जरूरत ज्यादा होती है
  • पानी नियमित अंतराल पर पीती रहें  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed