फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Home remedies to avoid excessive bleeding during periods

पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से बचने के ये हैं घरेलू उपाय

Mon, 16 Dec 2019 06:14 PM IST
Advertorial Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Home remedies to avoid excessive bleeding during periods
नाइन सेनेटरी नैपकिन - फोटो : Amar Ujala

मासिक धर्म या पीरियड्स हर माह होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कभी कभी ये सामान्य प्रक्रिया असामान्य हो जाती है। ये असामान्यता कई प्रकार की होती है, जैसे पीरियड्स का सही समय से पहले या बाद में होना, पीरियड्स के समय अत्यधिक दर्द होना या फिर अत्यधिक रक्तस्राव होना। 

विज्ञापन


वर्तमान समय में हैवी पीरियड्स या अत्यधिक रक्तस्राव होना एक प्रमुख समस्या बनकर सामने आ रहा है। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से प्रमुख है पीरियड्स के समय कपड़े का प्रयोग करना। अक्सर महिलाएं पीरियड्स के समय सैनिटरी नैपकिन की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जिससे उन्हें इंफेक्शन की समस्या जैसी कई गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि पीरियड्स के समय पर अच्छी गुणवत्ता के सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


इसके साथ ही महिलाओं की जीवनशैली भी पीरियड्स को प्रभावित करती हैं। सही आहार व शरीर में पानी की मात्रा भी पीरियड्स में अत्यधिक रक्तस्राव का कारण हो सकती है। महिलाएं अपने जीवनशैली में थोड़े परिवर्तन करके हैवी पीरियड्स संबंधित समस्याओं से निजात पा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवी पीरियड्स से बचने के लिए अपने शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा कभी कम न होने दें। खूब पानी पिएं व शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं। साथ ही हैवी पीरियड्स से बचने के लिए तले भुने खानों से परहेज करना चाहिए। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां व फलों को शामिल जरूर करें। तले भुने खानों के साथ साथ चीनी या अत्यधिक सुगर वाले पदार्थों का भी सेवन कम करना चाहिए व आयरन युक्त सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 

Home remedies to avoid excessive bleeding during periods
नाइन सेनेटरी नैपकिन - फोटो : Amar Ujala

हैवी पीरियड्स का एक महत्वपूर्ण कारण नींद भी है। आज की जीवनशैली में महिलाएं भरपूर नींद नहीं ले पाती हैं। पीरियड्स को सामान्य रखने के लिए कम से कम 8-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए व खुद को तनाव से दूर रखना चाहिए। तनाव से दूर रहना हैवी पीरियड्स के साथ साथ असामान्य पीरियड्स की समस्या को भी सही रखने में काफी सहायक होता है।

मैग्नीशियम व ओमेगा-3 से युक्त भोजन हैवी पीरियड्स से बचाव के लिए सबसे सहायक होते हैं। मछली के तेल में ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा में होता है तो वहीं कद्दू मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है। मैग्नीशियम की कमी ही अक्सर हैवी पीरियड्स का प्रमुख कारण होता है। 

इन सब घरेलू उपायों से व अपनी जीवनशैली में थोड़े परिवर्तन से आप हैवी पीरियड्स की समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन फिर भी यदि आपको हैवी पीरियड्स की समस्या होती है तो बिना किसी देरी के डॉक्टर का परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक होता है। इसे मामूली समस्या मानकर चिकित्सीय सलाह में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 


Advertorial

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed