फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   having native ghee during pregnancy is very beneficial for make mother and baby both

गर्भावस्था में देसी घी का करें सेवन, मां और बच्चे दोनों को होगा फायदा

Tue, 24 Dec 2019 06:01 PM IST
Advertorial Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 24 Dec 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
having native ghee during pregnancy is very beneficial for make mother and baby both

हमने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों से अपने खानपान में घी शामिल करने के बारे में सुना है । घी का सेवन हमें कई सारे फायदे प्रदान करता है । लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस आयुर्वेदिक औषधि के बारे में अनेको भ्रम फैलाए गए हैं । इसे हमारे आहार से लगभग गायब कर दिया गया है । मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, हृदय रोग जैसे न जाने कितनी चीजों का ठीकरा घी के सर पर ही फोड़ दिया गया है । ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है गर्भवती महिलाओं व बच्चों पर ।

विज्ञापन


गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब शरीर पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है । घी, अनेको विटामिल व खनिज तत्वों का अच्छा स्रोत होने के नाते एक अत्यंत महत्वपूर्ण खाद्द पदार्थ था । इस भ्रम को दूर करने के लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि गर्भावस्था के समय देसी घी का सेवन करना क्यों जरूरी है।
विज्ञापन


गर्भावस्था में घी खाने के कई फायदे होते हैं । इसका सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए । देसी घी में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, खनिज व वसा होती है जो गर्भावस्था के दौरान अत्यंत लाभदायक होते हैं । गर्भावस्था के दौरान मां व पेट में पल रहे शिशु दोनों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है, इसलिए इस समय देशी घी को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घी में एंटी वायरल गुण भी होता है, जो कि पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसके अलावा बच्चे के विकास के लिए मां को लगभग 300 कैलोरी की दैनिक आवश्यकता होती है, जो कि देसी घी से आसानी से मिल जाती है।

हालांकि देसी घी का सेवन गर्भावस्था में एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए । गर्भावस्था में एक महिला को दिनभर में 50 ग्राम से ज्यादा फैट का सेवन नहीं करना चाहिए। देसी घी में उपलब्ध एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को शुद्ध रखने में सहायक होते हैं ।

अपने खाने में निश्चित मात्रा में घी शामिल कर हम अनेक लाभ ले सकते हैं । लेकिन गर्भावस्था के समय देसी घी का सेवन शारीरिक बनावट पर भी निर्भर करता है । आपका शरीर किस प्रकार है तथा उसे कितनी मात्रा में देसी घी लेना है इसके लिए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed