{"_id":"5be92a21bdec22174b2c3625","slug":"harmful-effects-of-reused-cooking-oil-on-health","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बार इस्तेमाल हुए तेल में दोबारा ना पकाएं खाना, हो सकती है ये गंभीर बीमारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
एक बार इस्तेमाल हुए तेल में दोबारा ना पकाएं खाना, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
deep fry
- फोटो : facebook
अक्सर जब कभी घर में पकोड़े या पूरियां तले जाते हैं तो उसके बाद कढ़ाई में तेल बच जाता है जिसे ज्यादातर लोग दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ लोग उसमें सब्जी बना लेते है तो कुछ दोबारा तलने में इस्तेमाल करने के लिए डब्बे में भरकर रख लेते हैं। मगर वो लोग शायद इस बात से अंजान रहते हैं कि इस तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
Trending Videos
deep fry
- फोटो : file photo
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को दोबारा खाने में प्रयोग करने से कैंसर होने का खतरा रहता है, क्योंकि बार-बार तेल को गर्म करने से उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है। जिस वजह से इस तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा समाप्त होने लगती है और कैंसर के कीटाणु जन्म ले लेते हैं। ऐसे में इसे खाने में इस्तेमाल करने से जो हमारे शरीर में खाने के साथ-साथ कैंसर के कीटाणु भी चिपक कर हमारे स्वास्थ्य में प्रवेश हो जाते हैं और यह हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल से बनाए गये खाने से हमारे शरीर में कई बीमारियों का घर बन जाता है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोगों को एसिडिटी और दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को दोबारा खाने में इस्तेमाल करने को लेकर हमारे द्वारा पूरी जानकारी जानने के बाद हमें यकीन है आप अब से ऐसा नहीं करेंगी।
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को दोबारा खाने में इस्तेमाल करने को लेकर हमारे द्वारा पूरी जानकारी जानने के बाद हमें यकीन है आप अब से ऐसा नहीं करेंगी।