फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   fifty percent coronavirus patients are facing mental disorder after discharge says research report

आधे मरीजों में डिस्चार्ज होने के बाद मानसिक विकार की शिकायत, इटली के अस्पताल में 402 मरीजों पर अध्ययन

Sat, 08 Aug 2020 06:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Aug 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
fifty percent coronavirus patients are facing mental disorder after discharge says research report
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस सिर्फ शरीर को ही नहीं, मन को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इटली के मिलान स्थित सेन रफाल अस्पताल में कोरोना से उबर चुके 402 मरीजों पर हुए एक अध्ययन में पता चला है कि कोरोना मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमण से ठीक होने के बाद जिन 402 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, उनमें घर पर मनोविकार की समस्या हो गई। अस्पताल से छुट्टी के एक महीने बाद मरीजों को पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीएसटीडी), चिंता, अनिद्रा और अवसाद जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। शोध में शामिल 402 लोगों में से 265 पुरुष और 137 महिलाएं थीं।
विज्ञापन



42 फीसदी मरीजों को चिंता की बीमारी
शोध में शामिल स्वस्थ हो चुके 402 मरीजों में से 42 फीसदी को चिंता की तकलीफ थी। 31 फीसदी अवसाद, 40 फीसदी अनिद्रा और 28 फीसदी को पीएसटीडी की तकलीफ थी। 20 फीसदी को ओसीडी की समस्या थी। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि कोरोना से ठीक हो चुके व्यक्ति में कोई भी अलग बदलाव दिखे तो परिवार के लोग सतर्क हो जाएं और तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed