चर्बी घटाने से जुड़ी ये बातें हो सकती हैं आपका भ्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट पर बढ़ती चर्बी हो या लगातार बढ़ता वजन, इन्हें कम करने की चाहत में अगर आप हैं तो आपके लिए काम की जानकारी है।
आमतौर पर वजन घटाने के लिए हम डाइट और कसरत के अपने रुटीन में कुछ बदलाव करते हैं। कई बार इन बदलावों का आधार होता है और कई बार ये निराधार भी हो जाते हैं।
जी हां, वजन घटाने से जुड़ी ऐसी कई बाते हैं जो असलियत में महज आपका भ्रम हो सकती हैं।
अलग-अलग शोधों के आधार पर जानिए ऐसे आम मिथ के बारे में जो चर्बी घटाने को लेकर आपके लिए भ्रम से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं।
देर तक कार्डियो एक्सरसाइज है असरदार
यकीनन वजन घटाने और फैट्स बर्न करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज फायदेमंद है। लेकिन अगर आप यह मानकर चल रहे हैं कि घंटों इस तरह की कसरत करके आप जल्दी से वजन घटा लेंगे तो आप गलत हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया पर प्रकाशित शोद की मानें तो एक घंटे से अधिक कार्डियो एक्सरसाइज फायदे के बजाय नुकसान भरा सौदा हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कार्डियो कसरत के लिए जरूरी है कि आप थोड़ी देर का एक सेशन करें और बीच-बीच में ब्रेक लें। छोटे और कड़े सेशन वजन घटाने में घंटों तक कार्डियो कसरत की अपेक्षा अधिक फायदेमंद हो सकते हैं।
आलू और चावल खाने से हो जाएंगे मोटे
वजन घटाने की चाहत में अगर आप आलू, चावल जैसी कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों के सेवन से पूरी तरह बचते हैं तो इससे आपकी चर्बी घटे ऐसा जरूरी नहीं है।
संतुलित तौर पर इनका सेवन शरीर की ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए भी जरूरी है। बेहतर होगा इन्हें बिना क्रीम, मक्खन या तेल के औप उबालकर या दही के साथ लें, जिससे शरीर को जरूरी मात्रा में ही कार्बोहाइड्रेट मिल सके।
इसी तरह भोजन में जिस तरह सभी पोषक तत्व जरूरी है, कार्बोहाइड्रेट भी जरूरी है। आप इन्हें संतुलित डाइट का हिस्सा मान सकते हैं। इनकी अधिकता और शारीरिक श्रम की कमी के कारण फैट्स बढ़ता है।
नाश्ते में केवल फल खाकर घटेगा फैट्स
बिल्कुल गलत। नाश्ते में फल का सेवन फायदेमंद है लेकिन केवल इनके सेवन से फैट्स कम करना सेहतमंद नहीं है।
फल फाइबर और विटामिन्स का अच्छा स्रोत हैं लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स का नहीं। ऐसे में सुबह नाश्ते में केवल फल खाने से आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलेगी और आप दिन भर में अधिक डाइट लेंगे।
ऐसे में वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। बेहतर उपाय यह है कि आप सुबह हेवी नाश्ता करें और दोपहर का भोजन हल्का लें।