फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   eye problems during summer how heatwaves affect eyes health how to keep eyes healthy

Health Alert: तेज धूप और बढ़ता तापमान आंखों के लिए भी ठीक नहीं, डॉक्टर से जानिए कैसे करें आंखों की देखभाल

Thu, 17 Apr 2025 10:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Apr 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
eye problems during summer how heatwaves affect eyes health how to keep eyes healthy
गर्मी के कारण आंखों को होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

देशभर में बढ़ती गर्मी के साथ कई प्रकार की बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। जैसे-जैसे पारा बढ़ता जा रहा है, ये स्थिति स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी बढ़ाती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगातार धूप-गर्मी के संपर्क में रहने वाले, हीटस्ट्रोक के शिकार लोगों में लिवर-किडनी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा गर्मी का ये मौसम आपकी आंखों के लिए भी समस्याएं बढ़ाने वाला हो सकता है। 

विज्ञापन


धूप और गर्मी का आपकी आंखों पर कई तरह से असर हो सकता है, मुख्य रूप से सूरज की रोशनी के संपर्क,  उच्च तापमान के कारण एलर्जी, ड्राई आइज, फोटोकेराटाइटिस, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस और आंखों में थकान की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन


इस तरह के जोखिमों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को आंखों की विशेष देखभाल करते रहना चाहिए।

eye problems during summer how heatwaves affect eyes health how to keep eyes healthy
आंखों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

आंखों की समस्याएं

आजकल स्क्रीन ज्यादा देखने से लोगों को कम उम्र में ही आंखों की समस्याएं होने लगी हैं। मोबाइल, लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल से देखने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है साथ ही आंखें कमजोर भी होने लगती हैं।

इसके अलावा कुछ लोग आंखों को गलत तरीके से धोते हैं, जिससे आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के दिनों में आंखें धोने से जलन और सूजन में काफी आराम मिलता है। हालांकि अगर आप गर्मी में ठंडे पानी से आंखें धो रहे हैं तो इसके लिए पहले सही तरीका जान लेना अच्छा होता है। 

eye problems during summer how heatwaves affect eyes health how to keep eyes healthy
आंखों को सही तरीके से धोना जरूरी - फोटो : Adobe stock

आंखों को सही तरीके से धोना जरूरी

गलत तरीके से आंखों को धोना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप आंखों को धो रहे हैं तो इसके लिए आंखों को बंद करके उसके ऊपर से ठंडे पानी के छींटे मारने चाहिए। इससे आंखों पर चोट नहीं लगती है।

  • इसके लिए सिर को सिंक या पीछे की ओर न करते हुए थोड़ा सा झुककर आंखों को धोना चाहिए।
  • इसके बाद आंखों को धीरे-धीरे करके खोलें और किसी साफ कपड़े से पोछें।
  • कई बार ठंडे पानी के छीटे आंखों में जाने से आंखों में मौजूद टिशू प्रभावित हो सकते हैं।
  • इसके साथ ही आंखों को धोने से पहले आपको हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।
विज्ञापन

eye problems during summer how heatwaves affect eyes health how to keep eyes healthy
डॉक्टर की सलाह पर ही लें आई ड्रॉप - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग नरूला कहते हैं, आंखों को धोने के लिए बहुत ठंडा या गरम पानी इस्तेमाल करने से बचें। अगर आंखों पर मेकअप लगा है, तो पहले मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। आंखों को बहुत ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए।

गर्मी के दिनों में आंखों में लालिमा, जलन और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। अगर आप इस तरह की किसी भी समस्या से परेशाv हैं तो डॉक्टर से मिलकर कोई आई ड्रॉप ले सकते हैं। बिना डॉक्टरी सलाह के आंखों में कोई भी दवा डालने से बचें।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed