फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Eating fruit veg improves mood and landing a new job

रिसर्च का अजीब तर्क, फल और सब्जियां खाने से जल्दी मिलती है जॉब, दूर होती है बेरोजगारी

Wed, 06 Feb 2019 04:19 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Feb 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Eating fruit veg improves mood and landing a new job
फल और सब्जियां सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं होती बल्कि इनका सीधा संबंध आपकी भावनाओं से भी जुड़ा होता है

फल और सब्जियां सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं होती बल्कि इनका सीधा संबंध आपकी भावनाओं से भी जुड़ा होता है। एक नए शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। इस शोध का कहना है कि सेब, गाजर और केला खाने से आपका दिमागी स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आपको ऊर्जा मिलने के साथ ही आपका मूड भी अच्छा रहता है। इसके अलावा आप भावनात्मक तौर पर ज्यादा मजबूत रहते हैं। इतना ही नहीं इस शोध का यह भी कहना है कि फल और सब्जियां खाने से आपको जल्द ही नई नौकरी भी मिलती है।

विज्ञापन


इस शोध का कहना है कि अगर आप अपनी रोज की डाइट में फलों और सब्जियों का 10 अतिरिक्त भाग लेते हैं तो इससे न सिर्फ आप भावनात्मक तौर पर स्ट्रांग होते हैं बल्कि आपकी बेरोजगारी भी दूर होती है।  

विज्ञापन

Eating fruit veg improves mood and landing a new job
अगर आप अपने रोज के खाने से फलों और सब्जियों की तादाद कम करते हैं तो इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है

इस रिसर्च का कहना है कि अगर आप अपने रोज के खाने से फलों और सब्जियों की तादाद कम करते हैं तो इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस रिसर्च को यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स ने किया है। रिसर्च की लीड साइंटिस्ट नील ऑसियन हैं। उनका कहना है कि फल और सब्जियां न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं बल्कि इनका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। उन्होंने यह बात अपने जरनल सोशल साइंट एंड मेडिसिन में लिखे लेख में की है।

 

Eating fruit veg improves mood and landing a new job
इस  रिसर्च में 50,000 लोगों ने हिस्सा लिया था

इस  रिसर्च में करीब 50,000 लोगों ने हिस्सा लिया और इसके बाद इसका फाइडिंग से ये निष्कर्ष निकाले गए हैं। रिसर्च में भाग लेने वाले पार्टिशिपेंट से पूछा गया था कि वो अपने रोज और हफ्ते के खाने में कितना हिस्सा फल और सब्जियों का रखते हैं। रिसर्च में देखा गया कि जो लोग ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करते हैं उनका न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि उनको रोजगार भी जल्दी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed