फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus vaccine India updates: immunization for covid 19 may be start soon after success

कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में अबतक कितना आगे पहुंचा देश? 

Thu, 14 May 2020 01:38 AM IST
Nilesh Kumar निलेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 01:38 AM IST
सार

  • दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण
  • सभी को है इंतजार कि कब तैयार होगी कोरोना की वैक्सीन
  • विभिन्न देशों में 100 से ज्यादा वैक्सीन पर चल रहा है काम
  • भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट से देश को बड़ी उम्मीद

विज्ञापन
Coronavirus vaccine India updates: immunization for covid 19 may be start soon after success
कबतक तैयार होगी कोरोना की वैक्सीन, लोगों को है इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सभी को इंतजार है तो बस कोरोना की वैक्सीन का। दुनिया के कई देश और कंपनियां इस वायरस की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने पर काम चल रहा है। वैसे तो वैक्सीन तैयार करने में सालों लग जाते हैं, लेकिन इस कोरोना संकट के समय में दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों के इस कार्य को कुछ ही महीनों में करने में लगे हैं।

विज्ञापन


हर नई सुबह के साथ लोगों के मन में बस यही सवाल होता है कि कोरोना की वैक्सीन को लेकर अपडेट स्थिति क्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन के मुताबिक, दुनियाभर में 100 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है, जबकि भारत में भी 30 से ज्यादा वैक्सीन पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के वैज्ञाानिक सलाहकार विजय राघवन ने एक टीवी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में बताया था कि साधारण तौर पर कोई वैक्सीन बनाने के लिए सालों लग जाते हैं और बहुत 20 से 30 करोड़ डॉलर के बराबर एक बड़ी राशि भी खर्च होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि वैक्सीन जल्दी तैयार हो, इसके लिए संसाधन और फंड मुहैया कराया जा रहा है। उनका कहना है कि वैक्सीन का परीक्षण अगर सही तरीके से चल रहा हो, जैसा की अभी चल रहा है और उसके परिणाम अच्छे आने लगें जैसा कि अभी आ रहे हैं तो बाजार में वैक्सीन को आने में आठ महीने का समय लग सकता है।

देश में करीब 30 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है, लेकिन दो बड़ी कंपनियों हैदराबाद की भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) और पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से देशभर के लोगों की उम्मीद है।

Coronavirus vaccine India updates: immunization for covid 19 may be start soon after success
वैक्सीन तैयार करने की एक लंबी प्रक्रिया होती है - फोटो : Amar Ujala

दोनों ही कंपनियां कोरोना की वैक्सीन जल्द को लेकर प्रयासरत है। भारत बायोटेक कंपनी आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर वैक्सीन विकसित करेगी। दूसरी ओर, सीरम की साझेदारी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ भी हुई है, जिसने तीन महीने में वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। 

वैक्सीन तैयार करना एक लंबी प्रक्रिया
वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया का सबसे प्राथमिक हिस्सा होता है, किसी भी बीमारी का लक्षण पता करना। इसके बाद उस पर पूरी रिसर्च की जाती है। बीमारी या संक्रमण के छोटे-बड़े लक्षणों को समझने के बाद वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है। बड़ी चुनौती यह होती है कि वैक्सीन ऐसे तैयार हो कि बीमारी या संक्रमण को रोकने के लिए कार्य करे।

इसके लिए पहले जानवरों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाता है और उसके बाद मानव शरीर पर। दोनों चरणों के ट्रायल में पास होने के बाद ही वैक्सीन आम लोगों के इस्तेमाल के लिए जारी की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में आठ महीने से लेकर साल भर का समय लगता है। कई वैक्सीन तैयार करने में सालों लग जाते हैं। 

Coronavirus vaccine India updates: immunization for covid 19 may be start soon after success
कोरोना का टीका(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

सीरम इंस्टीट्यूट से उम्मीद
बात करें सीरम इंस्टीट्यूट की, तो इस कंपनी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ एक वैक्सीन की 60 मिलियन यानी छह करोड़ डोज का उत्पादन करने के लिए साझेदारी की है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया उत्पादन और बिक्री के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) से मान्यता प्राप्त इस कंपनी ने क्लिनिकल ट्रायल के बाद सितंबर-अक्टूबर तक दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज तैयार करने का दावा किया है। कंपनी खुद भी पांच तरह के वैक्सीन पर प्रयोग कर रही है। हालांकि प्रक्रिया अभी लंबी है। 

Coronavirus vaccine India updates: immunization for covid 19 may be start soon after success
प्रतीकात्मक तस्वीर

पूरी तरह देसी वैक्सीन तैयार होगी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) के साथ मिलकर कोविड 19 की वैक्सीन विकसित कर रही है। भारतीय विषाणुविज्ञान संस्थान, पुणे में मौजूद वायरस के स्ट्रेन का उपयोग करेगा। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में आइसोलेट कर रखे गए कोरोना वायरस के स्ट्रेन को हैदराबाद स्थानांतरित भी कर दिया गया है।

वैक्सीन विकसित करने में इस कंपनी को आईसीएमआर और एनआईवी की ओर से पूरी तरह सहयोग किया जा रहा है। मतलब यह वैक्सीन पूरी तरह से भारत में बनेगी। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में वैक्सीन बन कर तैयार हो जाएगी।

 

Coronavirus vaccine India updates: immunization for covid 19 may be start soon after success
वैक्सीन बनाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं
विश्व भर के वैज्ञानिक हैं प्रयासरत
कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। अमेरिका, चीन, इजरायल समेत अन्य देश जल्द ही आम जनमानस के लिए वैक्सीन तैयार करने का दावा कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, करीब 100 संस्थाएं इस दिशा में काम कर रही हैं, जिनमें सात से आठ संस्थाएं सकारात्मक परिणामों के साथ आगे चल रही हैं।
 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक जनरल टेड्रॉस एडहानोम घेबरेसस ने संयुक्त राष्ट्र इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल को बताया है कि पहले वैक्सीन को तैयार करने में 12 से 18 महीने का समय लगने की संभावना थी, लेकिन दुनिया के 40 देशों, संगठनों और बैंकों से शोध, इलाज और जांच के लिए करीब 800 करोड़ रुपये की मदद मिलने से वैक्सीन बनाने का काम तेज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed