कोरोना वायरस महामारी ने बुरी तरह से दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनियाभर में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले दो करोड़ 40 लाख के करीब हो चुके हैं जबकि अब तक आठ लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। हालांकि इस वायरस की चपेट में आने के बाद लाखों लोग ठीक भी हो चुके हैं और इसमें सबसे अहम भूमिका निभाती है इंसान के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी। डॉक्टरों के मुताबिक, वहीं लोग कोरोना की चपेट में जल्दी आ जा रहे हैं या उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं, जैसे कि- संक्रमित होने वाला व्यक्ति पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हो या उस अत्यधिक शराब या सिगरेट की लत हो। हम आपको यहां कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे यह पता किया जा सकता है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर है या नहीं।
Coronavirus: आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या नहीं, ये पांच लक्षण बताते हैं सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन