फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Symptoms: कोरोना के लक्षणों में शामिल हुई एक और नई समस्या, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Wed, 22 Jul 2020 11:36 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Symptoms covid 19 new symptom detect in several Corona patients in spain
कोरोना वायरस के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock/Amar Ujala

कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए जानलेवा साबित हुआ है। इसने 180 से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस महामारी की वजह से अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब डेढ़ करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। इसके वैक्सीन की खोज लगातार जारी है। हालांकि कई देशों ने तो वैक्सीन बना लेने का दावा भी किया है, लेकिन अभी उनमें से कुछ ट्रायल के पहले या दूसरे चरण में हैं तो कुछ तीसरे यानी अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन की खोज के बाद भी इस महामारी पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि आने वाले सालों में लोगों को कोरोना के साथ ही जीना होगा। इस बीमारी के बारे में सबसे खास, लेकिन खतरनाक बात ये है कि समय-समय पर इसके लक्षणों में इजाफा भी हो रहा है। शुरुआत में तो इसके चार ही लक्षण सामने आए थे, लेकिन बाद में और भी लक्षण सामने आने लगे, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। अब कोरोना का एक नया लक्षण सामने आया है, लेकिन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर (ICMR) ने अभी आधिकारिक तौर पर इसे तय लक्षणों में शामिल नहीं किया है। आइए जानते हैं इस नए लक्षण के बारे में और ये कितना खतरनाक है...

Coronavirus Symptoms covid 19 new symptom detect in several Corona patients in spain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के लक्षण
कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षणों के बारे में पहले जान लेते हैं। ये लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • तेज बुखार 
  • सूखी खांसी 
  • गले में खराश होना 
  • सांस लेने में तकलीफ होना 


आइए जानते हैं इसके बाद कोरोना वायरस के कौन-कौन से लक्षण सामने आए। 

Coronavirus Symptoms covid 19 new symptom detect in several Corona patients in spain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पहले के चार लक्षणों के अलावा इन लक्षणों को बाद में शामिल किया गया। 

  • सिर दर्द, बदन दर्द, थकान, 
  • ठंड लगना या ठिठुरन 
  • उल्टी आना
  • दस्त, बलगम में खून आना


शुरुआत के चार लक्षणों के अलावा इन लक्षणों को भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के लक्षणों में आधिकारिक तौर पर शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Symptoms covid 19 new symptom detect in several Corona patients in spain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

गंध या स्वाद महसूस न होने को भी कोरोना के प्रमुख लक्षणों में शामिल किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अलावा दुनियाभर के वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने इसे कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों में शामिल किया है। अब मुंह में रैशेज यानी चकत्ते होने को कोरोना वायरस के ताजा लक्षणों में शामिल किया गया है। स्पेन के डॉक्टरों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके पास ऐसे कई कोरोना संक्रमित मरीज आए, जिन्हें मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या थी।   

विज्ञापन
Coronavirus Symptoms covid 19 new symptom detect in several Corona patients in spain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के इस नए लक्षण के बारे में किए गए अध्ययन को 15 जुलाई को जामा डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में जितने भी लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उनमें से कुछ मरीज स्किन रैशेज यानी त्वचा पर चकत्ते और कुछ मुंह में रैशेज (चकत्ते) की समस्या से पीड़ित थे। यह हैरान करने वाली बात थी, क्योंकि अब तक इससे संबंधित कोई जांच की ही नहीं गई थी। हालांकि इस नए लक्षण को अभी तक आधिकारिक तौर पर कोरोना के लक्षणों में शामिल नहीं किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed