फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus death toll rises to 26 in China indian embassy helpline number

वुहान से दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस कितना खतरनाक है? चीन में 26 लोगों की ले चुका है जान

Fri, 24 Jan 2020 07:17 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 Jan 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus death toll rises to 26 in China indian embassy helpline number
coronavirus in china - फोटो : coronavirus in china

विज्ञापन

चीन से फैले  कोराना वायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मचा दिया है। यह वायरस भारत, अमेरिका, तिब्बत, थाइलैंड, जापान और मंगोलिया में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वायरस से चीन में 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 830 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित एक मरीज की पुष्टि हुई है। मुंबई में दो संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। थाइलैंड में इस वायरस से संक्रमित पांच लोगों की पुष्टि हुई है।
 

कोरोना वायरस पिछले साल दिसंबर महीने में सबसे पहले चीन के वुहान शहर में फैला। यहां से यह वायरस तेजी से पूरे चीन में फैलने लगा और लोगों को चपेट में लेने लगा। अब यह वायरस भारत, जापान और अमेरिका समेत कई देशों में पहुंच चुका है और इससे संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि होने लगी है। 

विज्ञापन


'द गार्डियन' के मुताबिक, जापान में इस वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वुहान शहर से दूसरे देशों में आने वाले यात्रियों के जरिए ही यह वायरस अन्य देशों में कदम रख  रहा है। हॉगकॉग और भारत में चीन से लौटे यात्रियों के जरिए ही इस वायरस ने कदम रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने 3.5 करोड़ लोगों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
यह वायरस जिस तेजी से फैल रहा है इसे देखते हुए चीन ने 12 शहरों के 3.5 करोड़ से ज्यादा निवासियों के यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी वजह है कि यह वायरस चीन से ही यात्रा करने वाले लोगों के जरिए दूसरे देशों में पहुंच रहा है। 

क्या है कोरोना वायरस?
कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित होने वाला वायरस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस को लेकर लोगों को चेता चुका है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। दुनिया के तमाम देशों में यह वायरस चीन से आने वाले यात्रियों के जरिए ही पहुंच रहा है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। यह वायरस कोरोनो वायरस परिवार से संबंध रखने वाला वायरस है।

Coronavirus death toll rises to 26 in China indian embassy helpline number
वुहान एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI

कोरना वायरस जानवरों में भी पाया जाता है। समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए यह वायरस चीन के लोगों में फैला। दक्षिण चीन में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे पहले इस वायरस ने चपेट में लिया है जिनमें वुहान शहर है। दक्षिण चीन के बाजार जहां काफी मात्रा में समुद्री जीव मिलते हैं, उनके जरिए यह वायरस लोगों में फैला। इस बाजार में समुद्री जीव जिंदा भी मिलते हैं और उनका मांस भी मिलता है। यहीं से इस वायरस ने चीन के निवासियों को अपनी चपेट में लिया।

कोरोना वायरस के लक्षण

  • बुखार
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सर्दी-जुकाम 
  • खांसी
  • ऑर्गन  फेल्योर (अंगों का काम करना बंद )

कोरोना वायरस में किसी भी तरह की कोई एंटीबायोटिक काम नहीं करती है। फ्लू में दी जाने वाली एंटीबायोटिक भी इस वायरस में काम नहीं करती है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले व्यक्ति के अंगों को फेल होने से बचाने के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ दिया जाता है।

 

Coronavirus death toll rises to 26 in China indian embassy helpline number
कोरोना वायरस - फोटो : self

जानवरों से फैलने वाले कोरोना वायरस सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का होता है। मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम (मेर्स) अफ्रीकी और शियाई ऊटों के जरिए मनुष्य में फैलता है। चमगादड़ ऐसा जीव है जिसमें सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम दोनों तरह का कोरोनो वायरस होता है।

ऐसे में अभी पता नहीं चला है कि यह कोरोनो वायरस सांपों या चमकादड़ों में से किसके जरिए इंसानों में फैला है क्योंकि यह एक अलग तरह का कोरोनो वायरस है। चीन में सबसे पहले सिवीर एक्यूट रेस्परटॉरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) साल 2002 में फैला था। उस वक्त यहां से यह वायरस 37 देशों में फैला था और आठ हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए थे और 750 से ज्यादा मौतें हुईं थी।

क्या इस वायरस से डरने की जरूरत है?
फिलहाल कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि चीन के बाहर इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति बहुत कम हैं। जो हैं वो चीन से अन्य देशों में आए हुए ही हैं। अगर यह वायरस बहुत ज्यादा खतरनाक हुआ तो विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे लेकर स्वास्थ्य आपातकाल जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed