फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus Case News In Hindi : thumb redness and swelling may be dangerous symptoms, Be aware, Winter trouble

सचेत रहें: अंगूठे की लालिमा और सूजन हो सकते हैं खतरनाक लक्षण

Mon, 04 May 2020 05:23 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 04 May 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : thumb redness and swelling may be dangerous symptoms, Be aware, Winter trouble
Rashes - फोटो : Instagram@RT

वैक्सीन बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लक्षण पहचानना भी उतना ही मुश्किल है। अमेरिका समेत अन्य देशों में अंगूठे में सूजन और लालिमा के मामले बढ़ने लगे हैं, जिसे कोविड-टो नाम दिया गया है। ऐसे मरीजों में दूसरे लक्षण नहीं होते हैं। इन्हें हल्का लक्षण माना जा रहा था, लेकिन ताजा शोध में डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मानना है कि ये संक्रमण का खतरनाक लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. लिन्डी फॉक्स बताती हैं कि अंगूठे या पैरों की अंगुली में लाल या बैंगनी निशान सर्दियों में देखने को मिलता है, लेकिन सामान्य मौसम में भी ऐसे मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पहले सालभर में वे इस तरह के चार से पांच मरीजों को देखती थीं। कुछ हफ्तों में ऐसे मामले बहुत बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे लक्षण देख सतर्क रहें
मैसाच्युसेट्स जनरल अस्पताल के ग्लोबल हेल्थ डर्माटोलॉजी की निदेशक डॉ. एस्थर फ्रीमैन का कहना है कि टेलीमेडिसिन क्लीनिक पर इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग भी ऐसे लक्षणों को लेकर सतर्क हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अंगूठे या अंगुलियों में इस समय होने वाली तकलीफ कोरोना का खतरनाक का लक्षण हो सकता है। 
  • लोगों से अपील है कि वे इस तरह के लक्षण को देख घबराएं नहीं। ऐसे लक्षण वाले मरीजों में कोई खास तकलीफ अभी तक देखने को नहीं मिली है।

दोनों या एक पैर में हो सकती है तकलीफ
डॉ. फॉक्स के अनुसार इस तरह की तकलीफ एक या दोनों पैर में हो सकती है। इसमें असहनीय दर्द के साथ पैरों में जलन और खुजली जैसा महसूस हो सकता है। शुरुआती स्तर पर ये लाल दिखेगा। इसके बाद इसमें सूजन आएगी और उसमें उभार साफ दिखने लगेगा। कुछ समय बाद सूजन का रंग लाल से बैंगनी हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता करती है काम
स्पेन, बेल्जियम और इटली के वैज्ञानिकों व चिकित्सकों का मानना है कि इस तरह के सबसे अधिक मामले बच्चे, युवाओं और किशोरों में देखने को मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस के खिलाफ काम करने लगती है, जिसके फलस्वरूप शरीर में इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं।

ऐसे लक्षण वालों की भी जांच की जरूरत

क्लेवलैंड क्लीनिक के डॉ. हमबर्टो चोई का कहना है कि अंगूठे पर लालिमा या थक्का जमना खून जमने के कारण हो सकता है। कोरोना में खून का थक्का जमने के मामले सामने आ चुके हैं। आईसीयू में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों में ऐसे लक्षण देखने को मिले हैं।

डॉ. फॉक्स का कहना है कि कुछ थक्के बहुत छोटे होते हैंजो छोटी रक्त वाहिकाओं को बंद करते हैं जिसकी वजह से अंगूठे लाल होते हैं। ऐसे में कोविड-टो वाले मरीजों की भी जांच की जरूरत है। भले ही उनमें इसके अलावा दूसरे लक्षण नहीं हैं।

ऐसा बिलकुल न करें...

  • ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल न भागें।
  • इससे आपको या दूसरे को संक्रमण का खतरा है।
  • अस्पताल जाने से पहले फोन पर सलाह लें।
  • डॉक्टर को अंगूठे या अंगुली की तस्वीर भेजें।
  • घर परिवार के दूसरे सदस्यों को उसे न छूने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed