कोरोना वायरस का संक्रमण जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे उससे संबंधित कई जानकारियां भी दुनिया के सामने आ रही हैं। जैसे मास्क को ही ले लीजिए। पहले विशेषज्ञों द्वारा यह बताया जा रहा था कि मास्क कोरोना वायरस को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है, लेकिन अब सामने आ रहा है कि यह संक्रमण से बचने की गारंटी बिल्कुल नहीं है। कुछ दिन पहले तक एन-95 मास्क को सबसे सुरक्षित माना जा रहा था, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर बताया था कि यह मास्क सुरक्षित नहीं है। इससे खुद के साथ दूसरे लोगों को भी संक्रमण लगने का खतरा है। हालांकि यह कुछ हद तक बचाव तो जरूर कर सकता है, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही बाकी लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। मास्क न पहनने के अलावा भी कुछ ऐसी लापरवाहियां हैं, जिन्हें लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। ये लापरवाहियां सिर्फ आपके ही नहीं बल्कि उन लोगों के घर में भी कोरोना ला सकता है, जो सुरक्षित रहने की कोशिश में कुछ न कुछ गलती कर बैठते हैं।
{"_id":"5f2160925c9cb93f8461bc7e","slug":"coronavirus-can-also-enter-your-house-due-to-carelessness-take-these-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसी लापरवाही से घर में भी आ सकता है कोरोना, बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ऐसी लापरवाही से घर में भी आ सकता है कोरोना, बरतें ये सावधानियां
Mon, 23 Nov 2020 09:53 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हमेशा मास्क का करें इस्तेमाल
- मास्क वैसे कोरोना वायरस से बचने की गारंटी तो नहीं है, लेकिन इससे पहनने से खतरा काफी हद तक कम जरूर हो सकता है। दुनियाभर के वैज्ञानिक ऐसा करने की सलाह दे रहे हैं। वैसे तो बेहतर है कि आप घर से ना निकलें, लेकिन अगर बहुत जरूरी है तो बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कौन सा मास्क है ज्यादा कारगर?
- डॉक्टरों की मानें तो बाजार से मास्क खरीदने से बेहतर है कि घर पर बने सूती मास्क को ही प्राथमिकता दी जाए। अपोलो अस्पताल के डॉ. यश के मुताबिक, संक्रमण से बचाव के लिए घर पर बनाए मास्क सबसे ज्यादा कारगर हैं। ऐसे मास्क बनाने के लिए आप किसी भी उपयोग किए हुए सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
थूक के जरिए भी घर आ सकता है कोरोना
- किसी-किसी की आदत होती है कि वह चलते-चलते सड़क पर या सार्वजनिक जगहों पर थूक देता है जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। यह एक सामाजिक बुराई तो है ही, साथ ही यह दूसरों की सेहत के लिए भी खतरनाक है। मान लीजिए कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति सड़क पर थूक देता है तो राह चलते लोगों के जूते-चप्पलों के जरिए यह वायरस दूसरे लोगों के घरों तक भी पहुंच सकता है। यह सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि टीबी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां भी घर में ला सकता है।