फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirs News In Hindi : Another claim regarding corona virus, red spot inside the mouth is also a symptom of infection

कोरोना को लेकर एक और दावा, मुंह के अंदर लाल धब्बा भी संक्रमण का लक्षण

Thu, 23 Jul 2020 06:09 AM IST
योगेश साहू हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 23 Jul 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirs News In Hindi : Another claim regarding corona virus, red spot inside the mouth is also a symptom of infection

कोरोना वायरस का प्रसार जैसे-जैसे बढ़ रहा है इसके लक्षणों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। स्पेन के मैड्रिड स्थित रामोन वाई कैजल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह के भीतर तालु में घाव या लाल चकत्ते भी संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन


जामा डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 30 मार्च से आठ अप्रैल के बीच 21 कोरोना संक्रमित मरीजों पर अध्ययन किया जिसमें ये पता चला है। वैज्ञानिकों ने कहा कि छह मरीजों के मुंह के भीतर छोटे-छोटे धब्बे देखे गए जो नाक और गले के भीतर तक थे। जिन मरीजों में कोरोना के ये लक्षण दिखे उनकी उम्र 40 से 69 वर्ष के बीच थी।
विज्ञापन


संक्रमित के मुंह की जांच जरूरी
चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमित के मुंह की जांच जरूरी है। एहतियात के तौर पर मुंह की जांच नहीं हो रही है या इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्योंकि यहां से संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के प्रोटोकॉल में ईएनटी विशेषज्ञों का होना जरूरी है जिससे इस तरह की तकलीफों का समय रहते पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनने वाले भी हो सकते हैं संक्रमित

मास्क संक्रमण से बचाने में मदद देने के साथ संक्रमित से वायरस के फैलने का खतरा भी टालता है। जर्नल ऑफ इंटर्नल मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सानफ्रांसिस्को जनरल अस्पताल की इन्फेक्शियस डिसीज विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गांधी ने बताया, मास्क पहनने वाले लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन मास्क पहनने वाले के शरीर में कम मात्रा में वायरस प्रवेश करता है।

इनमें बहुत हल्के लक्षण आते हैं या आते ही नहीं हैं। एक सर्वे में ये पता भी चला है कि मास्क पहनने वाले 55.8 फीसदी लोग कोरोना की चपेट में आए जबकि मास्क न पहनने वाले लोगों का आंकड़ा 80.8 फीसदी था। डॉ. मोनिका के अनुसार मास्क पहनने वाले में कम मात्रा में वायरस जाते ही इम्युनिटी सक्रिय हो जाती है और वायरस खत्म कर देती है। 

हल्के लक्षण वालों में जल्दी कम हो सकता है एंटीबॉडीज का स्तर

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों में एंटीबॉडीज बनती हैं लेकिन संभव है कि पहले तीन महीने के भीतर उसका स्तर कम यानी इम्युनिटी कम हो जाए। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा किए गए शोध में पता चला है कि ऐसे मरीजों में 73 दिन के भीतर एंटीबॉडीज का स्तर कम हुआ है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार 20 महिलाओं और 14 पुरुषों पर हुए अध्ययन के बाद ये खुलासा हुआ है जिन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed