फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Berry fruit can Improve Your Mental Health and Wellness

बेरी खाने से पुरुषों में मजबूत होती है याददाश्त क्षमता, रिसर्च में खुलासा

Fri, 23 Nov 2018 07:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
Berry fruit can Improve Your Mental Health and Wellness
berry - फोटो : file photo

आपने अक्सर घर के बड़े बुर्जुगों को तेज दिमाग के लिए बादाम खाने की सलाह देते हुए सुना होगा। रात भर भिगोकर अगली सुबह खाने जाने वाले बादाम के कई फायदे होते हैं। दिमाग और याददाश्त को बढ़ाने के लिए डॉक्टर भी बादाम खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बादाम खाने से ही आप इंटेलीजैंट नहीं बन सकते। मेमोरी शार्प करने के लिए बादाम के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो याददाश्त बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती हैं। 

विज्ञापन


हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा, लाल सब्जियां, बेरी फल खाने और संतरे का जूस पीने से पुरुषों में समय के साथ-साथ याददाश्त खोने का खतरा कम हो जाता है। ‘जर्नल न्यूरोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन में 51,88 पुरुष पुरुषों को शामिल किया गया और उनकी परीक्षा ली गई। उनकी उम्र 51 के आसपास थी। ये सभी स्वास्थ्य पेशेवर थे।
विज्ञापन


अध्ययन की शुरुआत में प्रत्येक दिन फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ खाने को लिए दिए गए। यह शोध 20 वर्षों तक किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को सेब और संतरे का रस निकालकर नियमानुसार पीने के लिए दिया गया। साथ ही आहार के रूप में  हरी पत्तेदार सब्जियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्वर्ड स्कूल के चांगजेन युआन ने कहा, ‘हमारे अध्ययन आगे के प्रमाण प्रदान करते हैं आहार संबंधी विकल्प आपके मस्तिष्क के स्वस्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।’ अध्ययन में पाया गया पुरुषों के 73 वर्ष के होने पर भी उनकी याददाश्त क्षमता में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed