शाम को कसरत करने से शरीर को पहुंचते हैं ये फायदे
कसरत करना बहुत आवश्यक है क्योंकि इससे शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं। कसरत न करने पर शरीर बीमार पड़ सकता है और ऊर्जा कम हो सकती है लेकिन कसरत सुबह की हो या शाम की, आपके शरीर को लाभ ही पहुंचाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई लोग इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि उन्हें सुबह एक्सरसाइज करना चाहिए या शाम को। अधिकांश लोग सुबह कसरत करते हैं लेकिन जिन्हें सुबह किसी कारण समय नहीं मिल पाता है तो वे शाम को भी कसरत कर लेते हैं। शाम को कसरत करने के अपने फायदे हैं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है बल्कि आपका तनाव दूर होता है। आप शाम को भी शरीर में चुस्ती-फुर्ती और ताजगी महसूस करेंगे। आइए जानते हैं शाम को की जाने वाली कसरत के फायदे।
अनिद्रा की समस्या होती है दूर
शाम के समय कसरत करने से नींद न आने की समस्या में बहुत हद तक राहत मिलती है। आपको समय पर नींद आने लग जाती है। यदि आपको नींद संबंधी कोई समस्या है तो शाम की कसरत आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। कसरत करने के बाद आपको अच्छी नींद आ सकेगी।
तनाव से छुटकारा
यदि आप दिनभर के तनाव से शाम तक परेशान हो जाते हैं तो ऐसे में आपके लिए शाम की कसरत बहुत फायदेमंद रहेगी क्योंकि इसे करने के बाद आप खुद को तनाव रहित महसूस करेंगे। शाम में कसरत करने से शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है जो कि तनाव को कम करने वाला हार्मोन है।
समय की बचत
सुबह की कसरत के मुकाबले शाम की कसरत करने से समय की बचत होती है। शाम में आपके शरीर में ऊर्जा होती है, वार्मअप के लिए आपको शरीर को अधिक समय नहीं देना होता है इसलिए भी शाम की कसरत करने से आपका समय काफी हद तक बच जाता है।