फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   benefits of cloves for diabetes

लौंग है बेहद फायदेमंद, डायबिटीज में बढ़ते शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

Tue, 05 Feb 2019 03:53 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 05 Feb 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
benefits of cloves for diabetes
डायबिटीज में लौंग है फायदेमंद

डायबिटीज के दौरान इंसान के शरीर में मौजूद खून का लेवल बढ़ जाना ही ब्लड शुगर के नाम से जाना जाता है। डायबिटीज कई कारणों से हो सकता है। इनमें अनियमित लाइफस्टाइल, खान-पान का सही न होना या फिर अनुवांशिक कारण शामिल हैं। डायबिटीज की बीमारी का इलाज सिर्फ इस पर नियंत्रण ही है।डायबिटीज के रोगियों को सही खान-पान और उचित दवाओं के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद लौंग आपके डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित कर सकता है। आइए जानते हैं किस तरह डायबिटीज में लौंग का सेवन फायदेमंद है। 

विज्ञापन

benefits of cloves for diabetes
लौंग बेहतरीन औषधि है। - फोटो : लौंग

लौंग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें उसके बाद ही लौंग पानी का सेवन करें। यदि आप स्वाभाविक रूप से डायबिटीज का इलाज करना चाहते हैं और अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो इसमें लौंग आपकी मदद कर सकता है। यह डायबिटीज के लिए एक बेहतर प्राकृतिक उपाय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गिलास पानी में 8 से 10 लौंग को उबाल लेें उसके बाद उस पानी से लौंग को बाहर निकाल दें। फिर आप उस पानी का सेवन प्रतिदिन करें। डायबिटीज के रोगियों को लौंग पानी का इस्तेमाल कम से कम तीन महीने तक करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 

डायबिटीज के रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए यह प्राकृतिक उपाय है। नियमित आधार पर उपयोग किए जाने पर बहुत प्रभावी ढंग से काम करता है। इस पानी के सेवन के दौरान अपनी डायबिटीज वाली दवाओं को बंद न कर दें। अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करें। 

विज्ञापन

benefits of cloves for diabetes
लौंग

लौंग में नाइजेरिसिन तत्व होता है, जो डायबिटीज के रोगियों में नियमित रक्त शर्करा के स्तर की सहायता कर सकते हैं। यह त्तव खून से अवशोषित करने के लिए कोशिकाओं की क्षमता और इंसुलिन का उत्पादन करने की क्षमता भी बढ़ाता है। 

नोटः अगर आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed