गहरी नींद नहीं लेने वाले हो जाएं सावधान, हो सकते हैं अल्जाइमर के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में हुए शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि जो कम गहरी नींद लेते हैं उनके शरीर में ताऊ प्रोटीन की मात्रा अत्यधिक पाई जाती है जिससे उनके पहचानने की क्षमता कम होती चली जाती है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति अल्जाइमर जैसी खतरनाक बीमारी के चपेट में आ रहा है।
शोधकर्ताओं ने बताया है कि गहरी नींद लेने वाले व्यक्ति की याददाश्त मजबूत होती है और सुबह सो कर उठने के बाद खुद को तरोताजा महसूस करता है ऐसे व्यक्ति का एनर्जी लेवल बाकियों से ज्यादा होता है।
आज कल के आधुनिक जीवन में लोग नींद पूरी करने की जगह अपना ज्यादा से ज्यादा समय रात को मोबाइल फोन पर देते हैं लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि ऐसा करने से उनका आने वाला समय बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी है।
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह रोग ज्यादातर अनुवांशिक होते हैं। इस रोग से हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और उन्हें मारता भी है।
ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
खुद की चीजों को रखकर भूलना
अपने आप से बात करना
अपने घर के अंदर ही खो जाना
काम ना करने पर भी कहना कि काम हो गया है।
बात करते वक्त व्यक्ति को घूरना