ऑफिस में दिनभर बैठकर क्या आप भी ऐसा करते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप 11 घण्टे से ज्यादा कुर्सी पर बैठकर काम करते है तो आप के लिए जरुरी है कि दिनभर में कम से कम 20 मिनट जरुर चलें।
अगर आप ऐसा नहीं करते तो संभव है आप पर भी मौत का खतरा मंडराएं। हालिया रिसर्च के मुताबिक, जो लोग कसरत करते हैं उनके मुकाबले 15 फीसदी वैसे लोग जो कसरत नहीं करते, को मौत का खतरा अधिक रहता हैं। जानिए, कुछ ऐसे टिप्स जिसे अपनाकर आप ऑफिस में समय निकालकर चल भी सकेगें और काम पर भी असर नहीं आयेगा।
हर 30 मिनट पर बैठने की पोजीशन बदलें
शोध बताते है कि अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो हर 20-30 मिनट पर बैठने की पोजीशन बदलें, हो सके तो बस 30 सेकण्ड के लिए ही ऐसा करें।
मेल के बजाय बात करें
ऑफिस में अगर किसी को कोई मेल भेजना हो तो बेहतर होगा की आप मेल की बजाय उससे खुद जाकर बात करें, इससे आपका चलना भी हो जायेगा और काम भी।
चलते-चलते बात करें
अगर काम के बीच कोई कॉल आ जाये तो आप बैठने के बजाय टहलते हुए फोन पर बात करें।
कुर्सी और की-बोर्ड सही से रखें
कम्प्यूटर की स्क्रीन को आंखो से एक निश्चित दूरी पर रखें और कुर्सी भी बैठने से पहले एडजस्ट करें।
थोड़ी देर के लिए जरुर टहलें
काम के समय हो सके तो थोड़ी देर खुली हवा में जरुर घूमें। इससे ताजी हवा भी मिलेगी और नये विचार भी आयेगें।