मोटापे से लेकर डायबिटीज तक कई फायदे हैं निर्वस्त्र सोने के: सर्वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानिए, कैसे?
फॉक्सन्यूज पर छपी खबर के मुताबिक, 2014 ब्रिटेन के कोटन यूएसए द्वारा करवाए गए एक सर्वे में पाया गया था कि 57 फीसदी जो लोग बिना कपड़ों के सोते हैं वे अपने रिलेशनशिप से बहुत खुश रहते हैं।
जानिए, ऐसे ही कुछ और हेल्दी फायदों के बारे में जो सिर्फ निर्वस्त्र सोने से हो सकते हैं।
मोटापे को कम करता है
शोध के मुताबिक,रात दो बजे के बाद कोर्टिजोल का स्तर शरीर में बढ़ता है लेकिन बिना कपड़े के सोने से यह नियंत्रित रहता है।
वैसे भी व्यस्कों के शरीर में चर्बी अधिक होती है। ऐसे में रात में बिना कपड़े के सोने से शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे पेट पर चर्बी जमा नहीं होती।
डायबिटीज से बचाता है
2014 की ही एक रिसर्च के मुताबिक, रात को नग्न सोने से मधुमेह होने का खतरा भी कम होता है। रिसर्च के मुताबिक, बेडरूम का तापमान मोटापे को प्रभावित करता है। रिसर्च के दौरान पांच पुरुषों को अलग-अलग तापमान वाले कमरों में सुलाया गया था। चार सप्ताह बाद इन्हीं पुरुषों को ठंडे तापमान वाले कमरों में सुलाया गया।
रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि पुरुषों की इंसुलिन सेसिटिविटी बेहतर थी और इनमें डायबिटीज होने का खतरा भी कम देखा गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस रिसर्च के आधार पर बताया कि न्यूड सोने से ओवरहीटिंग से भी बचा जा सकता है।
महिलाओं के लिए बेहतर है
कॉस्मोपॉलिटन की डॉक्टर जेनिफर लांडा का कहना है कि गर्माहट से महिलाओं के जननांगों में यीस्ट इंफेक्शन और बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं जो महिलाएं बिना कपड़ों के सोती हैं वे इस तरह के इंफेक्शन से आसानी से बच सकती हैं।
इम्यून सिस्टम ठीक रहता है
बिना कपड़ों के सोने से त्वचा को आपस में संपर्क होता है जिससे कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बनता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कोर्टिजोल से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ऑक्सीटॉक्सीन का स्तर बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अनिद्रा की समस्या होगी दूर
2004 की एक रिसर्च के मुताबिक, कपड़े उतारकर सोने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। आस्ट्रेलियाई शोध में माना गया है कि बिना कपड़ों के सोने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।
शोधकर्ताओं की मानें तो जिन लोगों को नींद नहीं आती उनका शरीर का तापमान ज्यादा रहता है बजाय सामान्य लोगों के। ऐसे में शरीर का तापमान संतुलित रखने और गहरी नींद लाने के लिए नग्न सोना फायदेमंद है।
शोध में ये भी पाया गया कि छह घंटे से अधिक नींद लेने वाले लोगों को दिल के दौरे से लेकर मधुमेह व अवसाद आदि का रिस्क कम होता है और वे अपेक्षाकृत अधिक सेहतमंद होते हैं।
सेक्स ड्राइव बढ़ाए
अपने साथी के साथ बिना कपड़ों के सोने से सेक्स लाइफ बेहतर होती है। त्वचा से त्वचा का स्पर्श शरीर में ओक्सीटोसिन बढ़ाता है जिससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है।
एंटी एजिंग हार्मोन बढ़ाएगा
बिना कपड़े के सोते वक्त शरीर का तापमान कमरे के तापमान के समानांतर होता है। स्लीप जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो अगर शरीर का तापमान कमरे के तापमान के बराबर हो तो इससे एंटी एजिंग हार्मोन अधिक बनते हैं।