फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   11 ways to know if your child is a smoker

11 लक्षण जो बता देंगे कि आपका बच्चा है स्मोकर है या नहीं

Tue, 19 May 2015 12:02 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
11 ways to know if your child is a smoker
हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे धूम्रपान से दूर रहें लेकिन फिर भी मां बाप की जानकारी से दूर बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं। लेकिन ये समय है जानने का कि आपका बच्चा धूम्रपान कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन


परफ्यूम
अगर आपके बच्चे के बैग में हर समय अगर परफ्यूम की बोतल रहती हो और अगर वह इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करता हो तो समझ लीजिए मामला गड़बड़ है। दरअसल सिगरेट पीने के बाद बड़ों के सामने जाने पर कॉलेज गोइंग बच्चे अपने ऊपर परफ्यूम डालते हैं ताकि सिगरेट की महक गायब हो जाए।
विज्ञापन


मिंट
अगर आपका बच्चा हमेशा आपके सामने आने से पहले मिंट खा कर आता है तो मतलब वह सिगरेट की बू छिपाने की कोशिश कर रहा है। इस तथ्य को जानिए और तुरंत उससे बात कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिपस्टिक
लड़किया लिपिस्टिक को न केवल मेकअप के तौर पर इस्तेमाल करती हैं बल्कि अपने काले होते होठों को भी छिपाने के लिए लगाती हैं। अगर रंगे हाथों पकड़ना है तो अल सुबह उसके कमरे में चले जाइए, उसके होठों की असली रंगत बता देगी सही बात।

लाइटर
जब भी मौका मिले अपने बच्चों का बैग चैक करें। बच्चे से छिप कर उसका बैग तलाशेंगे और अगर उसमें लाइटर मिले तो समझ लीजिए साहब कश लगाते हैं। संभव हो तो उसके सामने भी उसके बैग की तलाशी लेकर उसे डराए रखिए।


हैंड सैनेटाइजर
अकसर हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने का मतलब है हाथ से आने वाली सिगरेट की बू को रोकने की कोशिश की जा रही है।

जैसे कुछ जानते ही नहीं
कई बार कई लोगों के बीच धूम्रपान पर उठी बात पर अगर आपका बच्चा जरूरत से ज्यादा ही सीधा दिखने की कोशिश करने लगे तो समझिए दाल में कुछ काला है।

पहचानिए बच्चों की आदतें

11 ways to know if your child is a smoker

सबसे छुप कर
आपका बच्चा ऐसी कोई जगह सिगरेट पीने की गलती नहीं करेगा जहां कोई चाची-मामी उसे देख लें। तो ध्यान रखें ‌कि चहल पहल वाले घर में भी क्या आपका बढ़ता बच्चा अकेला कमरा खोजता है या छत पर बार बार जाता है। अगर ऐसा है तो समझ‌िए खतरे की घंटी है।

दुकानदार के सामने बन जाते हैं अंजान
आपके बच्चे की सिगरेट वाले से भले ही अच्छी पहचान होगी लेकिन आपके सामने पूरी तरह अंजान बनता है। अगर आप कभी बच्चे के साथ दुकान पर जाएं और दुकानदार उसे देखकर मुस्कुराए और वो अंजान बने तो ध्यान देने की जरूरत है। इसका एक कारण हो सकता है कि आपका बच्चा छिप कर उससे सिगरेट खरीदता है।

धुंए से ही ले लेते हैं कश
अगर आपके घर में कोई सिगरेट पीता है और आपका बच्चा वहीं मंडराता है तो सावधान हो जाइए। बच्चों के सामने अगर उनके पिता या कोई रिश्तेदार सिगरेट पीते हैं तो वे चुपके से धुंआ सूंघ कर ही संतुष्ट हो जाते हैं।

ज्यादा पॉकेट मनी
जब आपका बच्चा ज्यादा पॉकेट मनी मांगने के लिए अजीब गरीब बहाने बनाने लगे तो समझ जाइए ये पैसे कहां जाने वाले हैं। उसे पॉकेट मनी देते वक्त ध्यान रख‌िए कि वो कब और कहां इन पैसों को खर्च करेगा। अगर बच्चा खुले पैसों की जिद कर रहा है तो भी सावधान हो जाइए।

बाथरूम में छिप कर
आपका बच्चा घर के बाथरूम में जब सिगरेट पीता है तो वह हर बार ब्रश कर के ही बाहर निकलता होगा और महक भगाने के लिए बाथरूम का एग्सॉस्ट फैन जरूर चला कर रखता होगा। इस बात पर नजर रखिए और देखिए कि सच कैसे सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed