{"_id":"661e592d60592c155a05113f","slug":"easy-hacks-and-care-tips-for-cotton-clothes-in-hindi-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Care Tips For Cotton Clothes: जब भी पहनेंगे नए जैसे लगेंगे कॉटन के कपड़े, रखरखाव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Care Tips For Cotton Clothes: जब भी पहनेंगे नए जैसे लगेंगे कॉटन के कपड़े, रखरखाव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
Tue, 16 Apr 2024 04:27 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:27 PM IST
सार
बहुत-से लोग इन कपड़ों को लॉन्ड्री में ही देना पसंद करते हैं। लेकिन आप कुछ उपायों की मदद से यह काम घर पर ही आसानी से कर सकती हैं और आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Clothes
- फोटो : Istock
विस्तार
Care Tips For Cotton Clothes: कॉटन के कपड़े पहनने में तो आरामदायक होते हैं, लेकिन उनको इस्त्री और तह करने में परेशानी होती है, क्योंकि धुलने के बाद कॉटन के कपड़े जल्दी सिकुड़ जाते हैं। इसलिए बहुत-से लोग इन कपड़ों को लॉन्ड्री में ही देना पसंद करते हैं। लेकिन आप कुछ उपायों की मदद से यह काम घर पर ही आसानी से कर सकती हैं और आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
पानी छिड़कते हुए
सबसे पहले आप अपने कॉटन के कपड़ों पर पानी का स्प्रे करें और इसके बाद उनको अच्छी तरह लपेटकर एक मिनट के लिए रख दें। पानी छिड़कने से कपड़े अच्छी तरह इस्त्री हो जाते हैं, खासकर कॉटन के कपड़े। आप इस्त्री करने के साथ-साथ पानी का भी छिड़काव करती रहें, ताकि वे जलें नहीं।
विज्ञापन
सही तापमान
कॉटन के कपड़े अधिक तापमान पर जल सकते हैं, लेकिन कम तापमान पर वे सही से इस्त्री नहीं हो पाते हैं। इसलिए आपको उन के सही तापमान के बारे में पता होना चाहिए। आमतौर पर कॉटन के कपड़ों को 100 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है और वे 220 डिग्री तक तापमान सहन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप पानी का छिड़काव जरूर करें।
विज्ञापन
एल्युमिनियम फॉयल
कॉटन के कपड़ों पर बहुत अधिक सिलवटें नजर आती हैं। इसके लिए आप इस्त्री करते समय उनके नीचे एल्युमिनियम फॉयल रख लें। इससे कपड़े दोनों तरफ से ठीक से इस्त्री हो जाएंगे और सिलवटें भी हट जाएंगी।
पेपर क्लिप का इस्तेमाल
जिन कपड़ों पर आपको प्लेट्स बनानी हों, उन पर पेपर क्लिप का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों की प्लेट्स अपनी जगह से नहीं हटेंगी और जब आप उन पर इस्त्री करेंगी तो प्लेट्स परफेक्ट नजर आएंगी।
कढ़ाई वाले कपड़े
जिन कपड़ों के ऊपर गोटा लगा हो या मोती हों, उन को इस्त्री करने के लिए पहले उल्टा कर लें। ऐसा करने से कपड़े सामने से सही तरह से इस्त्री किए हुए नजर आते हैं और उनकी कढ़ाई भी खराब नहीं होती है।