{"_id":"68df58d1065191c94201394c","slug":"diwali-2025-house-cleaning-tips-how-to-clean-home-fast-for-diwali-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2025: दिवाली से पहले छुट्टी नहीं? अपनाएं झटपट सफाई के ये आसान टिप्स","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Diwali 2025: दिवाली से पहले छुट्टी नहीं? अपनाएं झटपट सफाई के ये आसान टिप्स
Tue, 14 Oct 2025 10:51 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:51 AM IST
सार
Diwali 2025 House Cleaning Tips: कम समय में की गई सफाई का मंत्र यही है कि जरूरी जगहों को प्राथमिकता दें और सजावट से माहौल को खूबसूरत बनाएं। दिवाली का असली आनंद चमकते घर और साथ बिताए खुशनुमा पलों में है।
विज्ञापन
cleaning
- फोटो : Adobe stock
Please wait...
विस्तार
Diwali 2025 House Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का स्वागत स्वच्छ और सुसज्जित घर में ही होता है। इसलिए लोग दिवाली से पहले पूरे घर की साफ-सफाई करते हैं। लेकिन आज की व्यस्त जिंदगी में जब दफ्तर से छुट्टी नहीं मिलती, तो घर की पूरी सफाई करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरत है स्मार्ट और झटपट सफाई टिप्स की, जिससे कम समय में भी घर चमक उठे और त्योहार का आनंद दोगुना हो जाए।
विज्ञापन
दिवाली अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है लेकिन अभी तक साफ सफाई शुरू नहीं हो पाई है तो आप छुट्टियों का इंतजार न करें, बल्कि कुछ ऐसे ट्रिक्स अपनाए जिससे घर भी पूरा साफ हो जाए और थकान भी महसूस न हो। यहां झटपट सफाई के आसान तरीके बताए जा रहे हैं। कम समय में की गई सफाई का मंत्र यही है कि जरूरी जगहों को प्राथमिकता दें और सजावट से माहौल को खूबसूरत बनाएं। दिवाली का असली आनंद चमकते घर और साथ बिताए खुशनुमा पलों में है।
विज्ञापन
रोज का काम बांटे
छुट्टी का या फ्री होने का इंतजार न करें। एक-दो दिन में सारी सफाई करना आसान नहीं होता है लेकिन रोज थोड़ा-थोड़ा काम करें। एक लिस्ट बना लें और वक्त के हिसाब से छोटा और बड़ा काम बांटे। सुबह या शाम को जिस दिन जितना वक्त हो, उस हिसाब से थोड़ी थोड़ी सफाई करें। जैसे एक दिन किचन की सफाई, या बिखरा और टूटा फूटा सामान हटाना और दूसरे दिन घर के जाले या कोनों की सफाई करना आदि। रोजाना आधे घंटे की सफाई भी पर्याप्त होगी।
विज्ञापन
क्लटर हटाएं
सबसे पहले घर से अनावश्यक सामान जैसे पुराने अखबार, टूटी वस्तुएं और बेकार चीजें निकाल दें। इससे घर तुरंत व्यवस्थित लगेगा।
डस्टिंग को प्राथमिकता दें
ज्यादा समय न हो तो सिर्फ नजर आने वाली जगहों जैसे टीवी टेबल, सेंटर टेबल, शेल्फ और शो-पीस की जल्दी-जल्दी डस्टिंग करें। कमरों के पंखे जरूर चमका लें।
किचन का त्वरित मेकओवर
सिंक और स्लैब को साफ करें और गैस स्टोव को चमका लें। किचन का साफ दिखना घर के बाकी हिस्सों को भी साफ-सुथरा बनाता है।
फ्लोर क्लीनिंग
पूरे घर को एक बार झाड़ू और पोंछा लगाकर तुरंत साफ-सुथरा बना सकते हैं। अगर बहुत जल्दी है तो मेहमानों के बैठने वाली जगह को प्राथमिकता दें।
बाथरूम और प्रवेश द्वार साफ करें
प्रवेश द्वार और वॉशरूम त्योहार पर सबसे ज्यादा नजर आते हैं। इन्हें खासतौर पर झटपट चमका लें। घर के मुख्य द्वार पर डस्टिंग करें, जाले साफ करें और सजावट करें।
खुशबू और रोशनी का जादू
अगर सफाई पूरी तरह नहीं भी हो पाई है तो सुगंधित मोमबत्ती, अगरबत्ती और सजावटी लाइट्स घर को दिवाली जैसा माहौल देंगी।
फैमिली की मदद लें
सफाई अकेले करने की बजाय बच्चों और घरवालों को छोटे-छोटे काम सौंपें। टीमवर्क से सफाई जल्दी और मजेदार हो जाएगी।