फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Children’s Day 2025 Kab Hai Know History and Significance Details in Hindi

Children's Day 2025: इस साल बाल दिवस कब मनाया जाएगा? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Sat, 08 Nov 2025 02:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Nov 2025 02:50 PM IST
सार

Children’s Day 2025 : बाल दिवस 2025 इस साल 14 नवंबर को मनाया जाएगा। जानिए क्यों मनाते हैं ये दिन, इसका इतिहास, महत्व और पंडित नेहरू के बच्चों से लगाव की कहानी।

विज्ञापन
Children’s Day 2025 Kab Hai Know History and Significance Details in Hindi
बाल दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

Children’s Day 2025 : हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ बच्चों के खेलने, गाने या गिफ्ट पाने का नहीं, बल्कि उनके अधिकारों, शिक्षा और उज्जवल भविष्य की याद दिलाने का प्रतीक है।बाल दिवस हर उस मासूम मुस्कान का उत्सव है जो देश का आने वाला कल हैं। साल 2025 में बाल दिवस शुक्रवार, 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं।

विज्ञापन

 

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • भारत में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
  • नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे।
  • उनका मानना था कि “आज के बच्चे कल का भारत हैं, इन्हें प्यार, शिक्षा और समझदारी के साथ बढ़ाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।
  • विज्ञापन
  • उनकी इसी सोच और बच्चों के प्रति स्नेह को सम्मान देने के लिए, उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कब और कैसे शुरू हुई बाल दिवस मनाने की परंपरा शुरू 

भारत में आज़ादी से पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यूनिवर्सल चिल्ड्रन डे की तिथि है। लेकिन पंडित नेहरू की मृत्यु 27 मई 1964 के बाद देश ने उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित किया। तब से हर वर्ष यह दिन बच्चों की खुशियों और उनके अधिकारों को समर्पित रूप में मनाया जाता है।


बाल दिवस का महत्व

बाल दिवस केवल बच्चों के खेल या मनोरंजन का दिन नहीं है। इसका गहरा सामाजिक और शैक्षणिक महत्व है।

  • यह हमें याद दिलाता है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिलना चाहिए।
  • समाज में बच्चों के साथ होने वाले शोषण, भेदभाव और गरीबी को समाप्त करने का आह्वान करता है।
  • यह दिन हमें सिखाता है कि बच्चों को सिर्फ सिखाया नहीं जाता, उनसे सीखा भी जाता है।


कैसे मनाया जाता है बाल दिवस?

  • बाल दिवस के अवसर पर देशभर के स्कूलों में विशेष सभाएं, खेल-कूद, चित्रकला, नाटक और गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • शिक्षक इस दिन बच्चों की भूमिका निभाते हैं और बच्चों को एक दिन के लिए स्वतंत्रता दी जाती है कि वे स्कूल में खुलकर मस्ती करें।
  • कई NGOs और सामाजिक संस्थाएं इस दिन अनाथालयों और गरीब बच्चों के बीच मिठाइयां, कपड़े और किताबें वितरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed