Chhatrapati Samabhaji Maharaj Rajyabhishek Din 2023: संभाजी महाराज के राज्याभिषेक दिन की भेजें शुभकामनाएं
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Rajyabhishek Din 2023: मराठा शासकों में छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा भारत में ही नहीं लगभग दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज भी नमन योग्य रहे। उनका संपूर्ण जीवन देश और हिंदू धर्म की रक्षा व मान बढ़ाने के लिए समर्पित रहा। बचपन से ही वह पिता शिवाजी महाराज के साथ रणभूमि में उतर गए और अपने राज्य की रक्षा के लिए युद्ध कला में निपुण हुए। इसी के साथ ही संभाजी महाराज एक अच्छे शासक बनने के लिए कूटनीति में भी पारंगत हुए। छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम इतिहास के पन्नों में कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं, जिन्हें आज स्मरण करने का दिन है। दरअसल, आज ही के दिन छत्रपति संभाजी महाराज का राज्यभिषेक हुआ था और उन्हें मराठा साम्राज्य की गद्दी सौंपी गई थी। यह दिन मराठा साम्राज्य के लिए गौरवपूर्ण हैं, इसलिए छत्रपति संभाजी महाराज के राज्यभिषेक दिन को शौर्य और पराक्रम दिवस के तौर पर मनाते हुए सभी को शुभकामनाएं भेजें।
लगने लगे जिंदगी जब एक जंग
संभाजी महाराज की शौर्यगाथा पढ़ लेना।
गर हो अकेले और दुश्मन हजार
तो मन में संभाजी महाराज को गढ लेना।
*****
देश धर्म पर मिटने वाला, शेर शिवा का छावा था।
महा पराक्रमी परम प्रतापी, एक ही शंभु राजा था।
*****
प्रौढ प्रताप पुरंदर महापराक्रमी रणधुरंदर
क्षत्रिय कुलावतंस् सिंहासनाधीश्वर
महाराजाधिराज महाराज
श्रीमंत छत्रपति संभाजी महाराज की जय।
*****
मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देना ही धर्म है।
ऐसे धर्म का पालन सिर्फ महान लोग ही करते हैं।
छत्रपति संभाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की शुभकामनाएं