{"_id":"6725f198964d23e5dd0531cb","slug":"chhat-puja-samagri-list-in-hindi-kab-hai-chhath-puja-2024-ka-saman-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2024: छठ पूजा के लिए बना लें जरूरी सामान की लिस्ट, ताकि त्योहार में किसी चीज की न पड़े कमी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Chhath Puja 2024: छठ पूजा के लिए बना लें जरूरी सामान की लिस्ट, ताकि त्योहार में किसी चीज की न पड़े कमी
Mon, 04 Nov 2024 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:56 PM IST
सार
पूजा के लिए । सबकुछ एकसाथ एकत्र कर लेना चाहिए ताकि त्योहार के समय किसी चीज की कमी न रह जाए। छठ पूजा की सामग्री या छठ पूजा के सामान की एक सूची बना लें। उसी सूची के आधार पर छठ पूजा की तैयारी करें।
विज्ञापन
Chhath Puja 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhat Puja Samagri List in Hindi : त्योहारों के मौसम में दीपावली के दीप पर्व के बाद छठ पूजा की जाती है। छठ का महापर्व चार दिन का होता है, जिसकी शुरुआत इस बार 5 नवंबर से हो रही है और समापन 8 नवंबर को है। छठ पूजा को हिंदू धर्म में से सबसे बड़े और कठिन व्रत में से एक माना जाता है। परिवार की खुशहाली और संतान के सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं छठ पूजा करती हैं।
विज्ञापन
वैसे तो छठ पूजा बिहार और पुर्वांचल क्षेत्रों में विशेष तौर पर मनाया जाता है लेकिन अब पूरे भारत में लोग इस महापर्व को मनाते हैं। छठ पूजा की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। चार दिन के महापर्व छठ पूजा में कई सारी चीजों की जरूरत होती है। सबकुछ एकसाथ एकत्र कर लेना चाहिए ताकि त्योहार के समय किसी चीज की कमी न रह जाए। छठ पूजा की सामग्री या छठ पूजा के सामान की एक सूची बना लें। उसी सूची के आधार पर छठ पूजा की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- नई साड़ी
- बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
- दूध और जल के लिए एक गिलास
- एक लोटा और थाली, चम्मच
- 5 गन्ने पत्ते लगे हुए
- शकरकंदी और सुथनी
- पान और सुपारी
- हल्दी
- मूली और अदरक का हरा पौधा
- बड़ा वाला मीठा डाभ नींबू
- शरीफा
- केला
- नाशपाती
- शकरकंदी
- सिंघाड़ा
- पानी वाला नारियल
- मिठाई
- गुड़
- गेहूं
- चावल का आटा
- ठेकुआ
- चावल
- सिंदूर
- कलावा
- दीपक
- शहद
- धूप
- कुमकुम