फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Bollywood Actor Rajkummar Rao Fitness Lifestyle Tips for Toned Body Workout Exercise in Hindi

Rajkummar Rao Fitness Tips: राजकुमार राव जैसी चाहिए टोन्ड बॉडी तो अपनाएं अभिनेता का ये फिटनेस मंत्र

Mon, 17 Oct 2022 04:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Oct 2022 04:41 PM IST
सार

अभिनेता राजकुमार राव भी खान पान को लेकर काफी ध्यान देते हैं। अभिनेता शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने टोन्ड बाॅडी के लिए किसी तरह के स्टेरॉयड का उपयोग नहीं किया।

विज्ञापन
Bollywood Actor Rajkummar Rao Fitness Lifestyle Tips for Toned Body Workout Exercise in Hindi
राजकुमार फिटनेस टिप्स - फोटो : instagram/rajkumarraofficial

विस्तार

Bollywood Actor Rajkummar Rao Fitness Lifestyle Tips: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय के लोग फैन हैं। स्क्रीन पर उनके हर किरदार में राजकुमार राव जान डाल देते हैं। बात करें उनके लुक्स की तो राजकुमार राव की पर्सनैलिटी आम साधारण परिवार के लड़कों की तरह ही है। ऐसे में फिल्मों में उनके किरदार से आम लोग खुद को कनेक्ट कर पाते हैं। हालांकि रियल लाइफ में राजकुमार राव की बॉडी और फिटनेस बहुत गजब की है। वह फिल्मों के अनुरूप अपने लुक और फिटनेस को समय समय पर संवारते रहते हैं। पर्दे पर फिट दिखने वाले राजकुमार राव असल जिंदगी में भी काफी फिट हैं। पतले दुबले से दिखने वाले राजकुमार की टोन्ड बाॅडी शेप हर किसी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में अगर आप भी राजकुमार राव की तरह टोन्ड बाॅडी चाहते हैं तो उनके फिटनेस मंत्र को अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं फिट रहने के लिए राजकुमार राव क्या टिप्स अपनाते हैं।

विज्ञापन


राजकुमार राव का खान-पान

स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। अभिनेता राजकुमार राव भी खान पान को लेकर काफी ध्यान देते हैं। अभिनेता शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने टोन्ड बाॅडी के लिए किसी तरह के स्टेरॉयड का उपयोग नहीं किया। इस तरह के गठीले और मजबूत शरीर के लिए राजकुमार राव स्किम्ड मिल्क पनीर, शाकाहारी प्रोटीन और ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
विज्ञापन


व्यायाम

अभिनेता राजकुमार राव नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं। वर्कआउट के लिए वह कार्डियो से लेकर वेट ट्रेनिंग करते हैं। एक्टर ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता है। वह नियमित ताइक्वांडो का भी अभ्यास करते हैं। यह भी एक अच्छा शारीरिक अभ्यास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोन्ड बाॅडी के लिए वर्कआउट

राजकुमार राव की तरह टोन्ड बाॅडी पाने के लिए वर्कआउट के लिए समय निकालें। एक्टर की तरह कार्डियो कर सकते हैं। इसके अलावा मसल्स ट्रेनिंग, पुश अप्स, डिप्स का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा एब्डोमिनल, क्रंचेस, लेग लिफ्ट, साइड बैंड को अपने नियमित वर्कआउट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि शारीरिक अभ्यास आपके शरीर की जरूरत और क्षमताओं के मुताबिक होना चाहिए। इसलिए वर्कआउट को लेकर अपने इंस्ट्रक्टर से सलाह लेने के बाद ही अभ्यास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed