फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Ants inside the house could be an irritating for you but Good as per Astrology

कुछ हटके: उन कतारों में है किस्मत की रेखा

Fri, 13 Dec 2019 06:59 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Ants inside the house could be an irritating for you but Good as per Astrology
चीटियां हमेशा लाइन में चलती हैं

बचपन में आपने एक कहानी सुनी होगी। एक चींटी दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती है और हर बार नीचे गिर जाती है, लेकिन कई बार असफल होने के बावजूद वह दीवार पर चढ़ना नहीं छोड़ती है और अंत में उसे सफलता मिल जाती है।

विज्ञापन


इसलिए जब भी कोशिश और परिश्रम की बात आती है, तो लोग जीवन में उस चींटी का उदाहरण देना नहीं भूलते हैं। चींटियों को जीवन में होने वाली सकारात्मक और नकारात्मक घटनाओं का सूचक भी माना जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चींटियों को सौभाग्य और धन से जोड़कर देखा जाता है। काली चींटियों को बहुत शुभ माना जाता है, जबकि लाल रंग की चीटियों को आमतौर पर अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर घर में काली चीटियां वास करती हैं, तो धन-दौलत में तेजी से वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर काली चीटियां चावल के डिब्बे से निकल रही हैं, तो इसका मतलब आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि शुभ, सुख-शांति का प्रतीक मानी जाने वाली काली चींटियां घर में ज्यादा संख्या में न हों, नहीं तो इसका दुष्प्रभाव भी हो सकता है।

Ants inside the house could be an irritating for you but Good as per Astrology
ants - फोटो : ants

कहा जाता है कि अगर आपके घर में लाल चीटियां वास करती हैं, तो जल्द से जल्द उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दें। लाल चींटियों का अपने मुंह में अंडे दबाकर घर से बाहर जाना अच्छा माना जाता है। उत्तर दिशा की ओर से आ रही चीटियां खुशी का संकेत देती हैं, तो वहीं दक्षिण से आने वाली जीवन में लाभ दर्शाती हैं।

पूरब से आने वाली चींटियां बताती हैं कि आपको नकारात्मक सूचना मिलने वाली है और पश्चिम दिशा की ओर से चली आ रही चींटियां आपकी विदेश यात्रा का संकेत देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed