फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   2nd Day Diwali 2024 Celebration Ideas on 1 November ko diwali hai

Diwali 2024: आज भी मना रहे हैं दिवाली तो रखें इन बातों का ध्यान, त्योहार की रोनक नहीं पड़ेगी कम

Fri, 01 Nov 2024 11:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 01 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

दीपावली के उत्साह को दोगुना करने के साथ ही शुभ मुहूर्त में पूजा करने के लिए यहां दी जा रही बातों का पालन करें और दो दिन के दीपावली उत्सव का लुत्फ उठाएं।
 

विज्ञापन
2nd Day Diwali 2024 Celebration Ideas on 1 November ko diwali hai
happy diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Diwali 2024 Celebration Ideas on 1 November : इस बार दो दिन दिवाली मनाई जा रही है। 29 अक्तूबर से शुरू हुए दीपोत्सव में 31 अक्तूबर और 1 नवंबर दोनों दिन दीपावली मनाई जा रही है। कुछ जगहों पर लोगों ने 31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन किया तो वहीं कई स्थानों पर 01 नवंबर को दीपावली की पूजा का मुहूर्त है। ऐसे में अगर आप 1 नवंबरर को दिवाली मना रहे हैं या दो दिन दीपावली मनाने का सोच रहे हैं तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप आज कल से भी ज्यादा उत्साह के साथ दीपावली मना सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही दूसरे दिन दीपावली मना रहे है लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दीपावली के उत्साह को दोगुना करने के साथ ही शुभ मुहूर्त में पूजा करने के लिए यहां दी जा रही बातों का पालन करें और दो दिन के दीपावली उत्सव का लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन


1 नवंबर को दीपावली कैसे मनाएं 

31 अक्तूबर, गुरुवार को कार्तिक माह की अमावस्या पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने भगवान गणेश लक्ष्मी का पूजन किया। 1 नवंबर, शुक्रवार को भी अमावस्या मनाई जा रही है। इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन है, ऐसे में आज भी गणेश लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त और विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 नवंबर को दिवाली की पूजा का मुहूर्त

कार्तिक अमावस्या 1 नवंबर को शाम 6:16 मिनट तक है। लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 8: 15 तक है।

कल से हटकर होगी आज की दीपावली

  • आज दिवाली मना रहे हैं तो कल से कुछ अलग परिधान पहनें। अगर कल आपने एथनिक वियर किया था तो आज इंडो वेस्टर्न ट्राई कर सकते हैं। परिधान के रंग में भी परिवर्तन लाएं ताकि आज की दिवाली की तस्वीरें कल से भी ज्यादा बेहतर हों।
  • कल पूजा-पाठ और दोस्तों-रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामना देने के चक्कर में कुछ काम अधूरा रह गया हो तो उसे आज निपटा लें। जैसे अगर कल रंगोली नहीं बना पाएं हो तो रंगोली बनाएं।
  • घर-मंदिर में फूलों की सजावट कराई हो तो आज उसे हटा सकते हैं, क्योंकि फूलों की ताजगी और रंगत फीकी पड़ सकती है। हालांकि अगर फूल अब तक खिले- खिले दिख रहे हैं तो सजावट को बरकरार रखें।
  • 31 अक्तूबर को दिवाली की पूजा की थी, तो आज दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ मिलकर दीपावली की पार्टी करें। एक दूसरे के घर जा सकते हैं या अपने घर पर लंच व डिनर पर करीबियों को बुला सकते हैं।
  • हड़बड़ी में फोटो क्लिक कराना रह गया हो या कल से आज कुछ अलग पोज देकर फोटो क्लिक करा सकते हैं। इंस्टा रील बना सकते हैं।
  • भले ही आपने कल लक्ष्मी पूजन कर लिया हो लेकिन आज भी आप गणेश जी और माता लक्ष्मी की आरती कर सकते हैं।
  • आज भी घर के मुख्य द्वार और कोने-कोने में दीपक जलाएं। दीपोत्सव आज भी मनाया जा रहा है, इसलिए दीए जलाकर दीपावली दो दिन मना सकते हैं।
  • अगर  कल दीपावली के लिए कुछ परंपरागत पकवान बनाए हो तो आज कुछ अलग ट्राई करें। जैसे अगर आपके यहां दीपावली पर परंपरागत पूड़ी-कचोरियां बनती है तो आज नान, लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी बना सकते हैं।
  • आज भी दीपावली मना रहे हैं तो आज भी पटाखे जला सकते हैं। अगर कल ही सारे पटाखे जलाकर खत्म कर दिए हों तो आज घर की छत पर जाएं और आतिशबाजी का लुत्फ उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed