उस वक्त, अंकल मुझे छोड़ दो न ! कहकर रोया होगा।
जरूर, हत्या करने वाले शख्स का ज़मीर सोया होगा।।
आखिर क्यों? कोई ऐसा करता है।
माँ की ममता को छलनी करता है।।
हैरत है कि विद्या के मंदिर में ये सब कैसे हो गया।
एक माँ का छोटा-सा लाल सदा के लिए सो गया।।
- ऋषभ
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X