आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कमलेश राजहंस की कविता- तुम मुझे बुलाते हो

कविता
                
                                                         
                            जानता हूं मैं सब कुछ 
                                                                 
                            
क्या तेरी कहानी है 
नयन के कटोरे में 
सिर्फ खारा पानी है 
आसरा की थपकी दे, दर्द को सुलाते हो 
           तुम मुझे बुलाते हो।

बांध रहे गांती में 
पूष के तुषारों को 
कारवां को खतरा है 
रोक दो कहारों को 
यामिनी सुगंधा पर 
कैक्टस का पहरा है 
कौन सुनेगा तेरी 
राजा तेरा बहरा है 
छिल गये तेरे कांधे 
फिर भी मौन को साधे 
जुर्म और दहशत का, बोझ क्यों उठाते हो 
               तुम मुझे बुलाते हो।

रोशनी हुई घायल 
बढ़ रहा अंधेरा है 
चीड़ औ चिनारों पर 
चील का बसेरा है 
खून बह रहा किसका 
टूट रहे रिश्ते क्यों 
झोपड़ी जला तेरी 
हंस रहे फरिश्ते क्यों 
धर्म हो गया नंगा 
मैली हो गई गंगा 
फिर भी बन के शंकर क्यों, जहर निगल जाते हो 
                तुम मुझे बुलाते हो।

अब न बोलती मैना 
घरों के मुंडेरों पर 
बाज घात में बैठे 
डालियों पे पेड़ों पर 
अस्मिता दुपहरी की 
सूर्य हर रहा देखो 
चांद के उजाले को 
तम निगल रहा देखो 
मैं अतीत का पत्थर 
वर्तमान तेरा है 
रक्त की तलहटी में 
डूबता सबेरा है 
मुझको भूलने वालों, खुद को भूल जाते हो 
          तुम मुझे बुलाते हो।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।



 
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर