आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमारी पाठक कोयल ने प्रद्युम्न की याद में लिखी मार्मिक कविता

pradyuman thakur
                
                                                         
                            गोद एक मां की हुई सूनी
                                                                 
                            
कितनी मांओं ने आंसू बहाए
दर्द ये मातृत्व का ऐ कातिल !  
क्यों आखिर तुम समझ न पाए।

जन्म दिया तुमको जिस मां ने
उसने भी तुझको धिक्कारा होगा
देखा होगा चाकू जब तेरा
वो मासूम मां मां पुकारा होगा।

रोया होगा अंकल कहकर
फिर भी तुम न दया दिखाऐ
गोद एक मां की हुई सूनी
कितनी माओ ने आंसू बहाऐ ।।
छोड़ कर कुछ दूर गई थी
नही छोड़ा था तेरे खातिर
नही जानती थी वह गुड़िया
घात लगाए बैठा है सातिर
किस भाई के संग खेलेगी अब
सोंच के आंखो से ऑसू आऐ
गोद एक मां की हुई सूनी
कितनी माओ ने आंसू बहाऐ ।।
पापा छुट्टी मे जल्दी आना
बोला होगा पापा बाये
नही जानते थे उसके पापा
शायद अब फिर न मिल पाये
गोद एक मां की हुई सूनी
कितनी माओ ने आंसू बहाऐ ।।

- कोयल मिश्रा 

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर