मुजफ्फरनगर जनपद में सिविल लाइन थाने के पास ही एक मुकदमे के वादी के साथ दूसरे पक्ष के चार लोगों ने कहासुनी की। इससे वहां हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शाति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
काफी समय पहले क्षेत्र के केवलपुरी निवासी सुहेल ने चेक बाउंस का मुकदमा लिखाया था। इस मामले में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी गुफरान को वारंट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस पकड़ कर लाई थी।
मंगलवार सुबह गुफरान पक्ष के ज्वालापुर निवासी अमन, एजाज, इमरान व सलाउदीन वादी सुहेल के घर जा पहुंचे। सुहेल शिकायत करने के लिए सिविल लाइन थाने जा पहुंचा तो आरोपी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सुहेल को धमकाया गया। कहासुनी होने पर हंगामा हो गया।
सूचना पाकर पुलिस ने मौके से ज्वालापुर निवासी चारों लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं गुफरान को वारंट के आधार पर कोर्ट में पेश किया गया।
कमेंट
कमेंट X