आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क़तील शिफ़ाई: मिल कर जुदा हुए तो न सोया करेंगे हम

qateel shifai famous ghazal mil kar juda huye toh na soya karenge hum
                
                                                         
                            

मिल कर जुदा हुए तो न सोया करेंगे हम
इक दूसरे की याद में रोया करेंगे हम

आँसू झलक झलक के सताएँगे रात भर
मोती पलक पलक में पिरोया करेंगे हम

जब दूरियों की आग दिलों को जलाएगी
जिस्मों को चाँदनी में भिगोया करेंगे हम

बिन कर हर एक बज़्म का मौज़ू-ए-गुफ़्तुगू
शे'रों में तेरे ग़म को समोया करेंगे हम

मजबूरियों के ज़हर से कर लेंगे ख़ुद-कुशी
ये बुज़दिली का जुर्म भी गोया करेंगे हम

दिल जल रहा है ज़र्द शजर देख देख कर
अब चाहतों के बीज न बोया करेंगे हम

गर दे गया दग़ा हमें तूफ़ान भी 'क़तील'
साहिल पे कश्तियों को डुबोया करेंगे हम

15 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर