फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UPSSSC Secretary Mains registration 2024 Closing soon at upsssc.gov.in Know How to apply online

UPSSSC: यूपीएसएसएससी सचिव मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि, यहां से अभी करें आवेदन

Fri, 24 May 2024 10:04 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Fri, 24 May 2024 10:04 AM IST
सार

UPSSSC Secretary Mains: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) आज सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। कैसे करें इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UPSSSC Secretary Mains registration 2024 Closing soon at upsssc.gov.in Know How to apply online
UPSSSC Secretary Mains - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

UPSSSC Secretary Mains: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) आज सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छक उम्मीदवार जिन्होने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर फोर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 134 पदों को भरना है  और इन पदों पर चयन के लिए सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। आपको बता दें की की पंजाकरण विंडो बंद करने के बाद आयोग आवेदन सुधार विंडो खोल देगा।

विज्ञापन


इस विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर पाएंगे। फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2024 है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी के लिए नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Secretary Mains: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि, कृषि विपणन, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या कृषि अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

UPSSSC Secretary Mains: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए  पंजीकरण करते समय आवेदकों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। 

UPSSSC Secretary Mains: कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करते समय उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
  • सचिव मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता  के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed