फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UPSC CMS 2024: Notification released for UPSC CMS 2024 recruitment, apply here for 8000+ posts

UPSC CMS 2024: यूपीएससी सीएमएस 2024 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8000+ पोस्ट के लिए यहां करें आवेदन

Thu, 11 Apr 2024 10:56 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:56 AM IST
सार

UPSC CMS 2024: यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा या सीएमएस 2024 अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CMS 2024: Notification released for UPSC CMS 2024 recruitment, apply here for 8000+ posts
UPSC CMS 2024 - फोटो : Social Media

विस्तार

 
विज्ञापन

UPSC CMS 2024: संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने  संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा या सीएमएस 2024 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन विंडो 30 अप्रैल शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। आवेदन विंडो बंद करने के बाद आयोग उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन सुधार/संपादन विंडो 1 से 7 मई तक खोली जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 827 चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

UPSC CMS 2024: आवेदन शुल्क 

अपना आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

UPSC CMS 2024: आयु सीमा 

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीवार की आयु 32 वर्ष से कम होनी चाहिए।  हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर उप-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड के लिए, ऊपरी आयु सीमा अधिक नहीं होनी चाहिए। उपरोक्त कट-ऑफ तिथि पर 35 (पैंतीस वर्ष)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है। 

UPSC CMS 2024: शैक्षणिक योग्यता 

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को अंतिम एमबीबीएस परीक्षा के लिखित और व्यावहारिक भाग में उत्तीर्ण होना चाहिए।  

UPSC CMS 2024: चयन प्रक्रिया 

यूपीएससी सीएमएस 2024 परीक्षा में दो चरण शामिल होंगे। दोनो पेपरों में लिखित परीक्षा (500 अंक), प्रत्येक पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे। प्रत्येक पेपर दो घंटे की अवधि का होगा।  लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (100 अंक) के लिए आमेत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन

UPSC CMS 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 
  • उसके बाद 'यूपीएससी की परीक्षाओं और ऑनलाइन आवेदन के लिए ओटीआर' पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण फॉर्म को भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें। 
  • दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद ही उम्मीदवार परीक्षा केंद्र चुनें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed