फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment: Vacancies for Anganwadi Workers in 5 Districts, 12th Pass Women Can Apply

UP Anganwadi Bharti: यूपी के पांच जिलों में 291 पदों पर आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

Sat, 14 Mar 2026 05:16 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 14 Mar 2026 05:16 PM IST
सार

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में 291 पदों पर आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन चालू हैं। 12वीं पास इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment: Vacancies for Anganwadi Workers in 5 Districts, 12th Pass Women Can Apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के चार जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर (Anganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार जिले द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर भरा जा सकता है। ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, पुरुष उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

विज्ञापन

रामपुर में श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या

परियोजना का नाम एससी एसटी ओबीसी अनारक्षित कुल पद
मिलक 12 0 6 13 31
शाहाबाद 9 1 14 12 36
स्वार ग्रामीण 12 0 10 16 38
चमरौआ 3 0 4 7 14
सैदनगर 4 0 3 13 20
बिलासपुर 3 0 8 23 34
स्वार शहर 2 0 1 6 9
रामपुर शहर 15 0 8 22 45
कुल योग 60 1 54 112 227

रामपुर जिले में सबसे अधिक 227 रिक्त पद हैं, जबकि बिजनौर में 41 पद खाली हैं। इसके अलावा, एसआरएन भदोही में 7, संतकबीरनगर में 5 और बांदा जिले में 11 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

बिजनौर में वैकेंसी

परियोजना का नाम  रिक्त पद
मौ०पुर देवमल 7
हल्दौर 4
खारी झालू 1
जलीलपुर 2
नूरपुर 5
अफजलगढ़ 1
स्योहारा 1
धामपुर 5
नहटौर 2
किरतपुर 2
नजीबाबाद 7
कोतवाली 1
कुल योग 41
 

भदोही में श्रेणीवार रिक्तियां

परियोजना का नाम कुल रिक्तियां अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
ज्ञानपुर 7 03 0 01 03

संत कबीर नगर में रिक्तियां

आंगनबाड़ी केंद्र का नाम परियोजना का नाम रिक्तियां
खजुरी-2 सांथा 01
मेंहदूपार-3 सांथा 01
हरैया-3 सांथा 01
देवकली कलां नाथनगर 01
कुईकोल खलीलाबाद 01

बांदा में रिक्तियां

परियोजना का नाम ग्राम पंचायत का नाम रिक्त केन्द्र का नाम रिक्तियां
बबेरू आलमपुर आलमपुर 01
बबेरू सांडा सांडा 02
बडोखर खुर्द गोयरा मुगली गोयरा मुगली 01
बिसण्डा कोर्रही कोर्रही 07
विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में आवेदन करने के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है, जहां से वह भर्ती के लिए आवेदन कर रही हैं। उम्मीदवार का शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, और परास्नातक स्तर तक की योग्यता स्वीकार्य है।

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी से संबंधित महिला उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा और अन्य मापदंडों में छूट प्रदान की गई है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले संबंधित जिले या उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रही हैं, तो "New Registration" या "Sign Up" विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और संपर्क विवरण सही-सही भरें। यह सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही और सत्यापित हों।
  • आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed