फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   United Nations University Internship 2027 Apply for Junior Fellows Programme by November 1

बड़ी खबर: संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा वजीफा; इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 22 Oct 2026 01:33 PM IST
शिवम तिवारी राज वर्धन जायसवाल, कॅरिअर एक्सपर्ट
राज वर्धन जायसवाल, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शिवम तिवारी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय ने जूनियर फेलो इंटर्नशिप 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस छह महीने के कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को टोक्यो स्थित मुख्यालय में काम करने और वैश्विक शोध, नीति निर्माण व विकास से जुड़े कार्यों का अनुभव मिलेगा। पात्र उम्मीदवारों को मासिक वजीफा, परिवहन सुविधा और कार्यालय में काम करने की जगह दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 है।
 

विज्ञापन
United Nations University Internship 2027 Apply for Junior Fellows Programme by November 1
United Nations University Internship 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (यूएनयू) ने जूनियर फेलो इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप विदेश में काम करने और संयुक्त राष्ट्र के साथ जुड़कर व्यावहारिक अनुभव हासिल करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित उम्मीदवारों को वैश्विक विकास, नीति निर्माण और शोध से जुड़ी परियोजनाओं को करीब से समझने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस इंटर्नशिप के लिए दुनियाभर के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मिलेगा वैश्विक कार्य अनुभव

इस इंटर्नशिप के दौरान चयनित फेलो को शोध, लेखन, विश्लेषण और नीति से संबंधित कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए उपयोगी हो सकता है, जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय संगठनों, शोध संस्थानों या विकास और नीति से जुड़े क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

जरूरी योग्यताएं

इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार का वर्तमान में मास्टर या डॉक्टरेट की पढ़ाई करना या आवेदन की तारीख
से पिछले दो वर्षों के भीतर इसे पूरा करना जरूरी है। विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र से संबंधित विषयों में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। आवेदन के समय आयु 32 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए और उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव पांच वर्ष तक सीमित होना चाहिए। अंग्रेजी लिखने और बोलने की अच्छी क्षमता के साथ-साथ उम्मीदवार को शोध, लेखन और विश्लेषणात्मक कौशल में दक्ष होना चाहिए। इसके अलावा, समस्या का समाधान खोजने, रचनात्मक ढंग से सोचने और अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता होनी चाहिए। उम्मीदवार को एमएस ऑफिस की व्यावहारिक जानकारी भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधि व मासिक वजीफा

यह इंटर्नशिप छह महीने की होगी। चयनित फेलो को एक मार्च, 2027 से 27 अगस्त, 2027 तक टोक्यो स्थित यूएनयू मुख्यालय में काम करना होगा। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें रहने के खर्च के लिए मासिक वजीफा शामिल है। इसके अलावा, यूएनयू मुख्यालय में आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। फेलो को काम करने के लिए कार्यालय की जगह मिलेगी। इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक महीने 1.5 दिन की छुट्टी का प्रावधान है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूएनयू के आधिकारिक कॅरिअर पोर्टल careers.unu.edu/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारियां भरने के साथ सीवी, कवर लेटर और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक नवंबर, 2026 है।
  • समस्या का समाधान खोजने और रचनात्मक ढंग से सोचने की क्षमता हो।
  • अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम हों।
  • एमएस ऑफिस की व्यावहारिक जानकारी हो।
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का अच्छा ज्ञान होना उम्मीदवार के लिए अतिरिक्त लाभ हो सकता है।
  •  अंग्रेजी में लिखने और बोलने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed