फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   TIFR Clerk Trainee Recruitment 2026 for graduates, Selection through walk-in, Check Vacancy and salary details

TIFR Vacancy: टीआईएफ में वॉक-इन आधार पर क्लर्क ट्रेनी की भर्ती, स्नातकों के लिए मौका, मंथली सैलरी 22000 रुपये

Sat, 20 Jun 2026 02:32 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 20 Jun 2026 02:32 PM IST
सार

TIFR Clerk Trainee Vacancy 2026: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने क्लर्क ट्रेनी की वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन वॉक-इन आधार पर होगा, जिसका आयोजन मुंबई में 10 जुलाई को किया जाएगा।
 

विज्ञापन
TIFR Clerk Trainee Recruitment 2026 for graduates, Selection through walk-in, Check Vacancy and salary details
TIFR Clerk Trainee Vacancy 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

TIFR Clerk Trainee Recruitment 2026: अगर आप ग्रेजुएट हैं और करियर शुरू करने के लिए बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में नौकरी पाने का अवसर है। टीआईएफआर (TIFR) ने क्लर्क ट्रेनी की वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tifrrecruitment.tifrh.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस जॉब में उम्मीदवारों का चयन वॉक इन सेलेक्शन के जरिए किया जाएगा।

विज्ञापन

कब होगा वॉक-इन ड्राइव का आयोजन?

यह भर्ती मुंबई के लिए है, जिसके तहत क्लक ट्रेनी की कुल 28 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन वॉक इन सेलेक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसका आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Clerk Trainee Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

टीआईएफआर में क्लर्क ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज और संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कंप्यूटर एप्लिकेशन और टाइपिंग की नॉलेज होनी भी जरूरी है। 

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें...

विज्ञापन

TIFR Clerk Salary: कितनी होती है?

  • सैलरी- क्लर्क ट्रेनी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 22000/- रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया- इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।
  • इंटरव्यू की तारीख- 10 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे)

कहां होगा वॉक-इन ड्राइव?

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च क्लर्क ट्रेनी के लिए 10 जुलाई 2026 को वॉक-इन सेलेक्शन (Walk in Selection) प्रक्रिया मुंबई में आयोजित होगी। ऐसे में इन पदों पर नौकरी लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। 10 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी।

टीआईएफआर ने बताया कि इंस्टिट्यूट तक पहुंचने के लिए आप BEST की रूट नंबर 3, 11 और 125 (CSMT, मुंबई से) या रूट नंबर 137 (चर्चगेट स्टेशन से) से आ सकते हैं। ये सभी रूट इंस्टिट्यूट के पास नेवी नगर में खत्म होते हैं।

यहां लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट होगा। उम्मीदवारों को वॉक इन सेलेक्शन के लिए जाते समय अपने आवेदन का प्रिंट आउट, पासपोर्ट साइज फोटो और वैलिड आईडी प्रूफ साथ ले जानी होगी। इस भर्ती से सबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी टीआईएफआर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed