फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SSC Stenographer 2024: Registration begins for recruitment for stenographer, apply here for 2000+ here

SSC Stenographer 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 2000+ पदों के लिए यहां करें आवेदन

Sat, 27 Jul 2024 01:14 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Sat, 27 Jul 2024 01:14 PM IST
सार

SSC Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC Stenographer 2024: Registration begins for recruitment for stenographer, apply here for 2000+ here
SSC Stenographer 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

SSC Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट-  ssc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आपको बता दें की SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाली है। 

इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों सहित उनके संबद्ध कार्यालयों, अधीनस्थ कार्यालयों और सांविधिक निकायों में स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' (ग्रुप 'बी') और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' (ग्रुप 'सी') के पदों पर भर्ती के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 2,006 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। आपको बता दें की इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त रात 11 बजे तक है। पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 18 अगस्त को रात 11 बजे बंद हो जाएगा और जमा किए गए आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो 27 अगस्त को खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC Stenographer 2024: महत्तवपूर्ण तिथियां
 

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 26 जुलाई
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अगस्त
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 अगस्त
  • सुधार विंडो तिथियाँ: 27 अगस्त से 28 अगस्त, 2024
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट: अक्टूबर-नवंबर 2024

 

 

SSC Stenographer 2024: आयु सीमा
 

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी'- 18 से 30 वर्ष
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी'- 18 से 27 वर्ष

 

SSC Stenographer 2024: शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

SSC Stenographer 2024: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवाकों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीटी में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज और समझ जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी। प्रश्न पत्र में केवल बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed