{"_id":"66d7d38580319210810b55a2","slug":"ssc-jht-2024-correction-window-opened-for-correction-in-application-form-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC JHT 2024: जूनियर हिंदी अनुवादक के आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडो, इतना शुल्क देकर कर सकेंगे बदलाव","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
SSC JHT 2024: जूनियर हिंदी अनुवादक के आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडो, इतना शुल्क देकर कर सकेंगे बदलाव
Wed, 04 Sep 2024 08:57 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:57 AM IST
सार
SSC JHT 2024: एसएससी जेएचटी भर्ती 2024 आवेदन पत्र को सुधार करने के लिए आज से विंडो खोल दी गई है। कल तक उम्मीदवार इस आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 5 सितंबर को सुधार विंडो बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
SSC JHT Recruitment 2024, एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JHT 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 4 सितंबर को एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार, जिन्होंने एसएससी जेएचटी 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। SSC JHT 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। इन आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार को “आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो” के दौरान दो बार अपने संशोधित आवेदन को सही करने और पुनः जमा करने की अनुमति दी जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "यदि पहले से भरे गए आवेदन पत्र में कोई सुधार या बदलाव करना आवश्यक है, तो उम्मीदवार इसके लिए 'आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो' का उपयोग कर सकते हैं। सुधार विंडो के बंद होने के बाद आवेदन पत्र में किसी भी तरह के परिवर्तन, सुधार या संशोधन के लिए किसी भी तरह के संचार माध्यम जैसे पोस्ट, फैक्स, ई-मेल, हाथ से आदि के लिए प्राप्त अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। उसे खारिज कर दिया जाएगा।"
बता दें कि उम्मीदवार अभ्यर्थी एसएससी जेएचटी 2024 आवेदन पत्र में सिर्फ कुछ ही चीजों को संशोधित किया जा सकता है, जैसे नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी, पत्राचार पता, परीक्षा केंद्र की पहली पसंद और संस्थान का नाम। आवेदन पत्र में सुधार के लिए, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। दूसरी बार सुधार के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों को भरना है। SSC JHT 2024 परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले एसएससी जेएचटी प्रवेश पत्र जारी करेगा। एसएससी जेएचटी 2024 परीक्षा के लिए क्षेत्रवार और राज्यवार परीक्षा केंद्रों की जांच कर सकते हैं।